फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BNA employees got the gift of promotion after nine years

Lucknow News: नौ साल बाद मिला बीएनए कर्मियों को प्रोन्नति का तोहफा

Tue, 29 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
BNA employees got the gift of promotion after nine years
प्रमोशन पाने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाते कर्मचारी। इस दौरान मौजूद बीएनए के निदेशक बिपिन कुम
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी में लंबे अरसे बाद कर्मचारियों की प्रोन्नति हुई है जिसे लेकर उनमें खुशी की लहर है। वर्ष 2016 के बाद अब जाकर यहां के कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से एक कर्मचारी को तो 33 वर्ष बाद पहली बार प्रमोशन मिला है। यहां कुल पांच कर्मचारियों की प्रोन्नति हुई है और सभी ने इसके लिए प्रमुख सचिव संस्कृति के साथ ही बीएनए अध्यक्ष और निदेशक का आभार जताया है।
विज्ञापन

बीएनए में प्रशासनिक अधिकारी का काम देख रहीं रश्मि अस्थाना की प्रोन्नति सहायक निदेशक अकादमी के पद पर हुई है। वर्ष 2000 में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त हुए हीरा को पहली बार प्रमोशन मिला है। अब वे वरिष्ठ सहायक हो गए हैं। 1992 से कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त हुए आईविन जैक्सन का भी पहली बार 33 साल बाद प्रधान सहायक के पद पर प्रमोशन हुआ है। इसी तरह वर्ष 2000 में लाइट इलेक्टि्शियन के पद पर भर्ती हुए राजेश मौर्या को स्टेज लाइट ऑपरेटर के पद पर प्रोन्नति मिली है। बीएनए में ऑडियो वीडियो टेक्नीशियन का काम देख रहे जितेंद्र सिंह नेगी को प्रोडक्शन असिस्टेंट के साथ लाइट एंड साउंड स्टोर कीपर के पद पर प्रमोशन मिला है।
विज्ञापन


प्रोन्नति का यह आदेश गत 3 जुलाई को जारी किया गया था। बीएनए में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों के लिए भर्तियों का रास्ता भी साफ हो गया है। अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही नई भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रोन्नति के संबंध में रश्मि अस्थाना ने बताया कि प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम के साथ ही बीएनए अध्यक्ष रति शंकर त्रिपाठी और निदेशक बिपिन कुमार के प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने बताया कि प्रोन्नति समिति में अकादमी के अध्यक्ष और निदेशक के अलावा निदेशक संस्कृति के नामित प्रतिनिधि के रूप में वित्त नियंत्रक संस्कृति निदेशालय केके पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed