फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blueprint is being prepared by Archaeological Survey of India to develop Rumi Darwaza on lines of India Gate

लखनऊ में मिलेगा इंडिया गेट जैसा लुफ्त: रूमी दरवाजा किया जाएगा विकसित; विश्व धरोहरों में शामिल करने की तैयारी

Tue, 19 Nov 2024 03:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह सतीश संगम, लखनऊ
सतीश संगम, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 03:53 PM IST
सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से रूमी दरवाजे को इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित करने का खाका तैयार किया जा रहा है। इसे विश्व की धरोहरों में शामिल करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
blueprint is being prepared by Archaeological Survey of India to develop Rumi Darwaza on lines of India Gate
रूमी दरवाजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ में अवध वस्तुकला और लखनऊ शहर के प्रतीक रूमी दरवाजा को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया व इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ताजमहल की तरह दरवाजे के सामने बैठकर दर्शक तस्वीर ले सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से खाका तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मेहराब पर चिकनकारी व पान के पत्ते की डिजाइन से तैयार रूमी दरवाजे को विश्व के पर्यटन स्थलों में शामिल करने की तैयारी है। इससे पूर्व इसे भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए रूमी दरवाजे के चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें, छोटे-छोटे गुंबद और बैठने का स्थान बनाया जाएगा। संगमरमर व विशेष पत्थरों पर इतिहास काल की तस्वीर उकेरी जाएंगी। प्रदेश के स्मारकों व धरोहरों के छाया चित्र भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदर्शनी और इंटरप्रिटेशन सेंटर की होगी स्थापना

राजधानी, देश-प्रदेश की धरोहरों, स्मारकों व पर्यटन स्थलों की जानकारी दर्शकों को एक स्थान पर मिलेंगी। यहां अलग-अलग सदी की वास्तुकला के आधार पर बनीं इमारतों के बारे में दर्शक जान सकेंगे। रूमी गेट के पास ही प्रदर्शनी और इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वास्तुकार किफायतुल्लाह ने डिजाइन किया था रूमी दरवाजा

तुर्की वास्तुकार किफायतुल्लान ने रूमी दरवाजे की डिजाइन तैयार की थी। अकाल राहत प्रोजेक्ट के तहत साल 1784 में नवाब आसफउद्दौला ने इसे बनवाया था। इसे तुर्किश गेटवे भी कहा जाता है। यह करीब 60 फीट ऊंचा है। दरवाजे पर हिंदू व मुस्लिम कला का मेल दिखता है।

इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी

रूमी दरवाजे को इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह विश्व के पर्यटन स्थल में शुमार हो, इसे ध्यान में रखकर डिजाइन तैयार की जा रही है। कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदर्शनी सेंटर में छायाचित्र व प्रदर्शनी के माध्यम से धरोहरों के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। -डॉ. आफताब हुसैन, अधीक्षण पुरातत्वविद्, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लखनऊ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed