फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood test rates may be reduced in kgmu

केजीएमयू में कम हो सकती हैं खून की जांच की दरें, कार्यपरिषद की बैठक में आज रखा जाएगा प्रस्ताव

Thu, 05 Aug 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Blood test rates may be reduced in kgmu
केजीएमयू में खून की जांच की दरें कम करने के लिए आज कार्य परिषद की बैठक में आ सकता है प्रस्ताव। - फोटो : ??? ?????
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में होने वाली खून की विभिन्न जांच की दर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के बराबर की जा सकती हैं। चिकित्सा विश्वविद्यालय की बृहस्पतिवार को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसा होने पर मरीजों पर खर्च का बोझ 10 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इसके अलावा कर्मियों को निशुल्क चिकित्सीय सुविधा के तहत नई प्रतिपूर्ति प्रणाली के साथ ही भर्ती मरीजों के लिए कई नई व्यवस्थाओं के प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन

केजीएमयू में इस समय निजी एजेंसी के माध्यम से विभिन्न जांचें की जाती हैं। इनके लिए केजीएमयू द्वारा निर्धारित दरों के हिसाब से मरीजों को भुगतान करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने वाली एजेंसी की ओर से पीजीआई की जांच दरों का हवाला देते हुए इस दर में बदलाव की मांग की गई है। यह प्रस्ताव बृहस्पतिवार को कार्य परिषद के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कार्य परिषद तय करेगी कि जांच दरों में बदलाव होगा या फिर नहीं।
कैशलेस की सभी दवाएं एक ही काउंटर पर
कार्य परिषद में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत कैशलेस योजना में इलाज कराने वाले मरीजों को सभी दवाएं और सामान एचआरएफ काउंटर से ही मिलने की व्यवस्था लागू होगी। इससे मरीज के तीमारदार को अलग-अलग चक्कर नहीं काटना होगा। कैशलेस योजना के अलावा अन्य रोगियो को मिलने वाली निशुल्क सुविधा और दवाओं की सूची हर विभाग को अलग से उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी कार्य परिषद के सामने रखा जाएगा। इसी तरह विभाग में जीवन रक्षक दवाएं रखने, विभागों में जरूरी इमरजेंसी दवाओं की सूची बनाकर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी कार्य परिषद के सामने रखा जाना है।
50 रुपये में ओपीडी पर्चे के साथ ही फाइल सुरक्षित रखने की योजना
कार्य परिषद में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत मरीज के पर्चे के साथ ही उसकी फाइल सुरक्षित रखने की व्यवस्था शुरू होनी हे। यह व्यवस्था वैकल्पिक होगी और इसके एवज में मरीज से 50 रुपये का शुल्क लेने का प्र्रस्ताव है।

सभी संस्थानों को अटल विवि से संबद्ध करने का प्रस्ताव
केजीएमयू की कार्य परिषद में इससे संबद्ध सभी मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों को अटल विवि से संबद्ध करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। ऐसा होने पर प्रदेश के सभी संस्थानों में एक समान डिग्री मिलेगी। अटल विवि से प्रदेश के सभी मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों को संबद्ध करने का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed