अपने सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध अमर उजाला फाउंडेशन ने विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक सहित कई जिलों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने किया। रोटेरियन ऑफ लखनऊ (समस्त रोटरी क्लब) के साथ लगने वाले शिविर में रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र दिया। शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक अलग-अलग जिलों में किया गया।
इस संबंध में रोटरी क्लब लखनऊ के अध्यक्ष रो. नरेश अग्रवाल, रोटरी क्लब ऑफ इलीट लखनऊ के अध्यक्ष रो. अजय सक्सेना, रोटरी क्लब लखनऊ बारादरी के अध्यक्ष रो. अरविंद भार्गव, रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट के अध्यक्ष रो. गिरजा शंकर गिरी, रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांसगोमती के अध्यक्ष रो. सुधीर हलवासिया, रोटरी क्लब ग्रेटर लखनऊ के अध्यक्ष रो. अमित कुमार, रोटरी क्लब लखनऊ राजधानी के अध्यक्ष रो. राधे श्याम सचदेवा, रोटरी क्लब लखनऊ प्राइम की अध्यक्ष रो. रिंकी वर्मा और रोटरी क्लब लखनऊ खास के सचिव एससी चांदवानी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की थी।
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदानी को प्रमाणपत्र देते मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार। साथ में संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद।
बाराबंकी में आयोजित शिविर में रक्तदान हुआ और दानियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
बलरामपुर जिले में स्वस्थ भारत की अपील करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सुल्तानपुर में दंपत्ति ने रक्तदान किया। शहर के मुरारीदास की गली मोहल्ला निवासी राहुल आनंद और उनकी पत्नी अर्चना बरनवाल ने विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान किया। राहुल ने दूसरी बार और अर्चना ने पहली बार रक्तदान किया है।