{"_id":"5d92d87d8ebc3e01390a84f4","slug":"blood-donation-camp-in-lucknow-organised-by-amar-ujala-organisation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर बचाएं चार की जान, अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर बचाएं चार की जान, अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर
Tue, 01 Oct 2019 10:11 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
blood donation, amar ujala foundation
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर एक अक्तूबर को राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल, गोमती नगर विस्तार और शिव शांति आसूदाराम आश्रम, वीआईपी रोड, आलमबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक लगेगा। आप भी शिविर में आइए और रक्तदान कर चार लोगों की जिंदगी बचाइए।
राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल में शिविर का उद्घाटन डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी संयुक्त रूप से करेंगे।
वहीं, शिव शांति आसूदाराम आश्रम में शिविर का उद्घाटन मेयर संयुक्ता भाटिया करेंगी। आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया, महामंत्री अतुल राजपाल, अभ्युदय योग केंद्र के योग गुरु अशोक केवलानी, सिंध वेलफेयर सोसायटी के पुष्कर जोतवानी, इंदर नारंग एवं एसडब्ल्यूएस पावर ऑफ विमेन की अध्यक्ष प्रीति डैम्बरा व सचिव जया चांदवनी ने अपना सहयोग देते हुए लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है। अभी तक करीब 100 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा।

चार लोगों की जिंदगी बचाता है एक यूनिट रक्त
डॉ. राम मनोहर लोहिया के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि 60 वर्ष की आयु वर्ग तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। एक यूनिट रक्त चार लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर महादानी बनने की अपील की है।
यहां लगेंगे शिविर
रक्तदान के इच्छुक यहां करें संपर्क
यहां लगेंगे शिविर
- राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल, प्रथम तल, अमर शहीद पथ, निकट डायल 100, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ।
- शिव शांति आसूदाराम आश्रम, वीआईपी रोड, आलमबाग, लखनऊ।
रक्तदान के इच्छुक यहां करें संपर्क
- विवेक सक्सेना : 9675899626
- रवि गुप्ता : 8859108095