{"_id":"07adcd3dc569f81e1620eea441a7289a","slug":"blood-donation-camp-by-amar-ujala-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर दूसरों को दें जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर दूसरों को दें जीवनदान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Sep 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान से बड़ा दान कुछ नहीं है। जरूरतमंद को रक्त की बूंदें नया जीवन दे सकती हैं। अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें तो रोजाना सैकड़ों मरीजों को नई जिंदगी दी जा सकती है जो रक्त के अभाव में दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
मरीजों की नई जिंदगी देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने इसकी पहल फिर से शुरू की है ताकि कोई मरीज रक्त के अभाव में दम न तोड़े।
अमर उजाला फाउंडेशन गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक में एक अक्तूबर, बुधवार को मेगा रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है।
इस रक्तदान शिविर में इच्छुक लोग भाग लेकर दूसरों के परिवार में खुशियां भर सकते हैं। फाउंडेशन की ओर से लगाया जाने वाला रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले भी लोहिया अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर लगाए जाते रहे हैं जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।