फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood component separation unit will be installed in the district hospital

Lucknow News: जिला अस्पताल में लगेगी ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट

Tue, 28 Feb 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Blood component separation unit will be installed in the district hospital
सोमवार को जिला अस्पताल में लगने के लिए आई ब्लड सेपरेटर यूनिट मशीन। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायबरेली। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अब तक एक यूनिट ब्लड लिए जाने पर उसका लाभ एक मरीज
को ही मिल पाता है। अब एक यूनिट ब्लड को चार पार्ट में अलग-अलग कराया जाएगा। इसके बाद एक यूनिट ब्लड का लाभ चार लोगों को दिया
जा सकेगा।
जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट (बीसीएसयू) स्थापित होने के लिए शासन से मशीनें आ गई हैं। जल्द ही ब्लड बैंक में मशीनों
को स्थापित कराकर मरीजों को
जरूरत के हिसाब से ब्लड के प्लेटलेट्स, आरबीसी आदि कंपोनेंट मिलने शुरू हो जाएंगे। कंपोनेंट
सेपरेशन यूनिट बनने से ब्लड से प्लाज्मा और प्लेटलेट्स आदि निकाला जा सकेगा।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 350 यूनिट ब्लड रखने की है। औसतन प्रतिदिन 20-30 यूनिट ब्लड की यहां खपत होती है। इसके साथ ही यहां प्लेटलेट्स और प्लाज्मा आदि निकालने की सुविधा नहीं होने से डेंगू आदि के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है।
गंभीर रूप से घायल होने पर और सिजेरियन केस में पीड़ितों को ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। वहीं, डेंगू, आग से जलने आदि कई मामलों में मरीजों को सिर्फ ब्लड के सहयोगी तत्व चढ़ाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

शासन से यूनिट की स्थापना के लिए मशीनें आ गई हैं। यूनिट के लिए अब तक इंक्वेटो, इंसेनेरेटर, लैमिनर फ्लोमीटर, सेंट्री फ्लू मशीन, पैनल्ड आदि मशीनें आ चुकी हैं। जल्द ही मशीनों को इंस्टाल कराने का काम शुरू होगा। कुछ और मशीनें जल्द ही ब्लड बैंक में पहुंचने वाली हैं। यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कार्य करेगी कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट
रक्त में चार कंपोनेंट होते हैं। इनमें रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट शामिल हैं। सेपरेशन यूनिट में रक्त की परत दर परत को अलग किया जाता है। इसके बाद आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट अलग-अलग हो जाते हैं। निकाले गए रक्त के प्रत्येक तत्व की अलग-अलग जीवन अवधि होती है। एक यूनिट रक्त से तीन से चार लोगों की जरूरत पूरी की जा सकती है।



मरीजाें को बेहतर सुविधा देने का प्रयास
जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना होगी। यूनिट में लगने वाली मशीनें आ गई हैं। कुछ और मशीनें आनी हैं। जल्द ही मशीनों को इंस्टाल कराकर मरीजों को बेहतर सुविधा देने का काम किया जाएगा।
-महेंद्र मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed