{"_id":"5ccde7d3bdec220777252984","slug":"block-will-take-on-sultanpur-route-six-train-cancel-on-8-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर रूट पर एलएचएस निर्माण के लिए लिया जाएगा ब्लॉक, आठ मई को निरस्त रहेंगी छह गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर रूट पर एलएचएस निर्माण के लिए लिया जाएगा ब्लॉक, आठ मई को निरस्त रहेंगी छह गाड़ियां
Sun, 05 May 2019 12:58 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sun, 05 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर रूट पर सीमित ऊंचाई के सब-वे (एलएचएस) निर्माण के लिए आठ मई को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। सात घंटे के ब्लॉक की वजह से 6 गाड़ियां निरस्त रहेंगी। जबकि चंडीगढ़ प्रयाग घाट ऊंचाहार एक्सप्रेस बदले हुए रूट से रवाना होगी।
इस सब-वे का निर्माण उत्तर रेलवे केउन्नाव-ऊंचाहार जंक्शन पर रघुराज सिंह-तकिया स्टेशनों के बीच होना है। ट्रेनें निरस्त होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानियां होंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह थोड़े समय की दिक्कत है। मेंटीनेंस हो जाने से पैसेंजरों को राहत मिलेगी। ट्रेनों की स्पीड बढ़ सकेगी, जिससे यात्री कम से कम समय में गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
गाड़ी संख्या 14101 प्रयाग जंक्शन कानपुर सेंट्रल, 14102 कानपुर सेंट्रल प्रयाग जंक्शन, ट्रेन नंबर 54153 रायबरेली जंक्शन कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, 54154 कानपुर सेंट्रल रायबरेली जंक्शन व 54212 कानपुर सेंट्रल रायबरेली जंक्शन पैसेंजर। 54211 रायबरेली जंक्शन कानपुर सेंट्रल पैसेंजर आठ मई केअतिरिक्त नौ को भी निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़ प्रयागघाट ऊंचाहार एक्सप्रेस बदले हुझ रूट से रवाना की जाएगी। यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली जंक्शन-ऊंचाहार के रास्ते चलाई जाएगी। कैंसिलेशन के बाबत रेलवे ने रिजर्वेशन के पैसेंजरों को मोबाइल पर सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
27 एलएचएस लगने हैं सुल्तानपुर रेलखंड पर
लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) काफी कारगर साबित हो रहे हैं। इससे सेफ्टी को भी बढ़ावा मिला है, जबकि आधारभूत ढांचे के मजबूत हो जाने से ट्रेनों केसंचालन को गति मिलेगी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो सुल्तानपुर रेलखंड पर कुल 27 एलएचएस बनाए जाने हैं, जो धीरे-धीरे ब्लॉक लेकर बनाए जा रहे हैं। ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधाएं हों।
इधर, सात से 11 तक कैंसिल रहेंगी ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में सात मई से मेंटीनेंस का काम शुरू होने से बरौनी नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें 11 मई तक कैंसिल रहेंगी। जबकि राजधानी, कामाख्या एक्सप्रेस व गरीब नवाज एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां प्रभावित होंगी। बरौनी दिल्ली स्पेशल ट्रेन(04023) सात, 10 व 14 मई, बरौनी नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन(04403) आठ व 11 मई और नई दिल्ली बरौनी विशेष ट्रेन(04404) सात व 10 मई को निरस्त रहेगी। जबकि इंदौर कामाख्या एक्सप्रेस व अजमेर किशनगंज एक्सप्रेस नौ मई, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस व आनंद विहार टर्मिनस नाहरलागुन एक्सप्रेस नौ व 12 मई, अमृतसर डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी।