फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   block level election will be conducted on 9 and 19 march

ब्लॉक प्रमुख का उपचुनाव 9 और जिला पंचायत अध्यक्ष का 19 मार्च को

Tue, 27 Feb 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Feb 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
block level election will be conducted on 9 and 19 march
चुनाव

प्रदेश में 90 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख के रिक्त पदों पर उपचुनाव 9 मार्च को होगा जबकि 8 जिला पंचायतों में अध्यक्ष के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव 19 मार्च को होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सोमवार को उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के 90 रिक्त पदों पर चुनाव के लिए 7 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। अपराह्न 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


8 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 9 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी। इसी तरह आगरा, गाजियाबाद, गोंडा, फिरोजाबाद, बांदा, बिजनौर, सोनभद्र और हापुड़ में  जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए 12 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed