{"_id":"5a954a034f1c1b2d068b8f93","slug":"block-level-election-will-be-conducted-on-9-and-19-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख का उपचुनाव 9 और जिला पंचायत अध्यक्ष का 19 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख का उपचुनाव 9 और जिला पंचायत अध्यक्ष का 19 मार्च को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Feb 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 90 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख के रिक्त पदों पर उपचुनाव 9 मार्च को होगा जबकि 8 जिला पंचायतों में अध्यक्ष के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव 19 मार्च को होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सोमवार को उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के 90 रिक्त पदों पर चुनाव के लिए 7 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। अपराह्न 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
8 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 9 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी। इसी तरह आगरा, गाजियाबाद, गोंडा, फिरोजाबाद, बांदा, बिजनौर, सोनभद्र और हापुड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए 12 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
अपराह्न 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।