इलाहाबाद जंक्शन पर हुआ धमाका, मचा हडकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन रेलवे स्टेशन के सिविल लाइंस साइड में मंगलवार सुबह पार्किंग में विस्फोट से हड़कंप मच गया। यह धमाका उस पॉलीथिन में हुआ था जिसे एक कुत्ता गाड़ियों के बीच खींचकर ले गया था। धमाके में कुत्ते के चीथड़े उड़ गए।
सूचना पर सिविल लाइंस समेत कई थानों की पुलिस, अफसर, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के दौरे के दौरान हुए विस्फोट को गंभीरता से लेते हुए बम डिस्पोजल स्क्वाएड और स्निफर डॉग से जांच कराई गई।
खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने माना है कि कोई अराजक तत्व कूड़े के ढेर पर पॉलीथिन में देशी बम छोड़ गया था जिसे कुत्ते ने खींचा तो धमाका हो गया।
धमाके बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
जंक्शन स्टेशन पर मंगलवार को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एके मित्तल के दौरे के चलते व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। सफाई के अलावा सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को तैनात किया गया था।
इसी बीच सुबह करीब आठ बजे सिविल लाइंस साइड में पानी टंकी के बगल वाहन स्टैंड के बैरियर के पास धमाका हुआ।
इसी बीच लोगों ने देखा कि एक कुत्ता मरा पड़ा था।
उसके मुंह के पास ही पॉलीथिन के टुकड़े बिखरे थे। विस्फोट की खबर मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ की टीम पहुंच गई।
फिर एसएसपी बीपी श्रीवास्तव और एसपी सिटी भी आ गए। मौके पर स्निफर डॉग व बम डिस्पोजल स्क्वाएड को बुलाकर छानबीन की गई।