फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blast in Police line, weapons found.

UP: पुलिस लाइन में धमाका, बैग में मिले असलहे

Sun, 03 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Blast in Police line, weapons found.

पुलिस लाइन परिसर में शनिवार भोर झाड़ियों में धमाके से हड़कंप मच गया। वहां लावारिस पड़े बैग में असलहे व कारतूसों के साथ एक सुतली बम भी मिला है। इंस्पेक्टर ने धमाके से इन्कार करते हुए बैग में असलहे मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर महानगर संजय नाथ तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे पुलिस लाइन परिसर में झाड़ियों के पास लावारिस मिले बैग में एक पांच राउंड का देशी रिवॉल्वर व तमंचे के साथ कारतूस व खोखे मिले हैं। इसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


संदेह है कि किसी अपराधी ने अवैध असलहे बैग में रखकर झाड़ी में छुपाए थे। उधर, पुलिस लाइन के सूत्रों ने जानकारी दी है कि सवेरे छह बजे कॉलोनी के पास झाड़ियों में धमाका हुआ। इससे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे पुलिसकर्मियों ने झाड़ियों में देखा तो बैग में असलहे नजर आए। इसके अलावा एक सुतली बम भी पड़ा था।

इस पर रिजर्व इंस्पेक्टर व महानगर पुलिस को सूचना दी गई। महानगर कोतवाली की टीम ने बैग कब्जे में लेने के साथ कॉलोनी के लोगों से तहकीकात की और लौट गई।

इस मामले में दिनभर कोई कार्रवाई न होते देख पुलिस लाइन के कुछ लोगों मीडियाकर्मियों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed