फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blaim on sachiv of minister smrati irani in bribe

शूटर वर्तिका ने स्मृति ईरानी के सचिव पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

Tue, 01 Dec 2020 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
blaim on sachiv of minister smrati irani in bribe
शूटर वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। वर्तिका का कहना है कि उसने केंद्रीय महिला आयोग में सदस्य बनाने के लिए मंत्रालय में संपर्क किया था जहां स्मृति ईरानी के सचिव ने उनसे रुपयों की मांग की। वर्तिका का दावा है कि उसके पास सचिव व अन्य लोगों की रिकॉर्डिंग है जिसे जल्द मीडिया के समक्ष पेश करेगी। फिलहाल, वर्तिका ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

वर्तिका ने शनिवार रात इस प्रकरण से संबंधित ट्वीट करके कहा कि, मैं माननीय स्मृति ईरानी जी को खुली चुनौती देती हूं कि वो अपना, अपने निजी सचिव विजय गुप्ता और मेरा नारको और लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएं ताकि सच दुनिया के सामने आ सके और इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी चेहरे बेनकाब हो। वर्तिका ने अपना ट्वीट सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री कार्यालय और सेंट्रल विजिलेंस कमीशन समेट कई अन्य को टैग किया है।
विज्ञापन

इस ट्वीट में वर्तिका का एक वीडियो भी संलग्न है जिसमें वह कह रही हैं कि, स्मृति ईरानी से हाथ जोड़कर विनम्र अनुरोध करती हूं कि वो अपना नारको टेस्ट कराएं और चुनौती देती हूं कि स्मृति ईरानी स्वयं और अपने निजी सचिव का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएं। मैं चाहती हूं कि स्वयं मेरा भी नारको टेस्ट हो ताकि देश के सामने यह सच्चाई आए कि मुझे केंद्रीय महिला आयोग में सदस्य बनाने के लिए पैसे की मांग की गई है, क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ मेरे स्वाभिमान की नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं व लड़कियों के स्वाभिमान की है। मैं चाहती हूं कि यह सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए। यह लड़ाई खत्म नहीं होगी। सत्यमेव जयते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तिका का कहना है कि उसके पास केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव के रिश्वत मांगने के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। उसने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed