{"_id":"5f6d01358ebc3e394d3822bd","slug":"blackmailing-with-a-girl-lucknow-news-lko541854311","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को दी फोटो वायरल करने की धमकी, मांगे चार लाख, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती को दी फोटो वायरल करने की धमकी, मांगे चार लाख, केस दर्ज
Fri, 25 Sep 2020 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के चौक थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के मुताबिक, परिचितों की फेसबुक आईडी पर उसके फोटो भेजे गए जिसकी जानकारी उसके रिश्तेदारों ने दी।
इसके बाद आरोपी ने युवती को मैसेज भेजकर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने रुपये न देने पर सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने चौक थाने में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक मैसेज करने वाले व्यक्ति की डिटेल जुटाने के प्रयास पुलिस कर रही है।