फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   black out for 19 hours, people surrounded substation

19 घंटे बत्ती गुल, लोगों ने उपकेंद्र घेरा

Wed, 23 Jul 2014 04:18 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Jul 2014 04:18 AM IST
विज्ञापन
black out for 19 hours, people surrounded substation

मोहान रोड के इलाकों में 19 घंटे तक बत्ती गुल होने के विरोध में लोगों का गुस्सा उपकेंद्र पर फूट पड़ा।

विज्ञापन


लोगों ने इलाकाई इंजीनियरों की लापरवाही को लेकर शकुंतला देवी उपकेंद्र को घेरकर खूब हंगामा किया।

इंजीनियरों ने बिजली चालू कराने का आश्वासन देकर लोगों को वापस किया। वहीं 132 केवी सोनिक लाइन में खराबी के कारण छह उपकेंद्रों की बत्ती कटी।

बिजली संकट से नाराज लोगों ने रात को गेहरू उपकेद्र पर भी हंगामा किया।

लोगों ने बताया कि सोमवार रात शकुंतला देवी उपकेंद्र इलाकों में बिजली गायब हो गई। लोगों ने सुबह शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इंजीनियरों की लापरवाही के चलते रखरखाव कार्य शुरू नहीं हो सका।


मंगलवार रात नौ बजे तक बिजली चालू न होने के कारण पारा, हंसखेड़ा, मोहान रोड आदि के लोगों शकुंतला देवी उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

लोगों ने 45 मिनट तक उपकेंद्र घेरे रखा इसी बीच रात 9:50 बिजली चालू हुई तब लोग हटे।

कर्मियों ने बताया उपकेंद्र पैनल में चूहा घुसने के कारण 220 केवी हरदोई रोड उपकेंद्र से आने वाले केबल में दुबग्गा के निकट फॉल्ट आ गया था।

वहीं शाम 6 बजे 132 केवी सोनिक लाइन में आई खराबी के कारण आरडीएसओ, फतेहगंज, नादरगंज, गेहरू आदि की बिजली रात 8 बजे के बाद तक कटी रही।

इसके अलावा माती गांव में शुक्रवार से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण लोगों ने रात को गेहरू उपकेंद्र पर हंगामा कर तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed