फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP yatra will be taken out from six areas will start after December 15

छह क्षेत्रों से निकाली जाएंगी यात्राएं: सीएम योगी बोले-जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की सीमाओं को तोड़ेगी भाजपा की यात्राएं

Tue, 30 Nov 2021 09:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
BJP yatra will be taken out from six areas will start after December 15
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों और विधानसभा चुनाव-2022 में विजय के संकल्प के साथ 15 दिसंबर के बाद अवध, काशी, ब्रज, गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड और पश्चिम क्षेत्र से यात्राएं निकाली जाएंगी। यात्राओं के जरिये भाजपा 403 विधानसभा क्षेत्रों को साधते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को भी धार देगी। 
विज्ञापन


यात्राओं का समापन लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के रूप में होगा। यात्राओं की तैयारी के लिए मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की यात्राएं प्रदेश में क्षेत्रवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठनात्मक छह क्षेत्रों से एक-एक यात्रा निकाली जाएगी। यात्राओं केजरिये पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की साढ़े सात वर्ष और प्रदेश सरकार के पांच वर्ष की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 से पहले निकाली गई यात्रा में भाजपा विपक्षी दल के रूप में पिछली सरकारों की खामियों को उजागर करने जनता के बीच पहुंची थी। वहीं इस बार पार्टी सरकार के काम पर जनता का आशीर्वाद लेने जनता के बीच जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद और मजहब के दायरे में कैद होकर चलती थी। वहीं बीते पांच वर्ष में सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवानों और महिलाओं के लिए नए भारत की  स्थापना के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर सुनाई देता है। 

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेता भले इस पर बात नहीं करें लेकिन आम आदमी प्रदेश व केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से खुश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कल्याण की योजनाओं को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारने में सफल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या से लेकर काशी तक सांस्कृतिक विरासत को विकसित किया गया है।

जनता के आशीर्वाद से 300 सीटों केसाथ बनेगी सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम, मोदी-योगी सरकार के काम और जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर 300 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed