{"_id":"6219c2ed9e6f4525af21dadd","slug":"bjp-writes-letter-to-allow-having-mobile-while-casting-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र: मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति दे आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र: मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति दे आयोग
Sat, 26 Feb 2022 02:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:58 PM IST
सार
भाजपा ने पत्र लिखकर कहा है कि जब लोग मतदान करने जाते हैं तो उन्हें मोबाइल बाहर रखकर आने को कहा जाता है। ऐसे में मतदाता वोट डालने दोबारा मतदान स्थल पर नहीं आता है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने निर्वाचन आयोग से मतदाताओं को मतदान केंद्र में स्विच ऑफ मोड में मोबाइल साथ रखने की अनुमति देने की मांग की है। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला को पत्र लिखकर प्रत्येक बूथ के बाहर हेल्प डेस्क या बीएलओ के पास फोन जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रभारी अखिलेश अवस्थी ने बताया कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ से इस संबंध में मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मी मोबाइल के साथ मतदाता को मत डालने की अनुमति नहीं देते हैं।
विज्ञापन
मतदाता से फोन वापस रख कर आने को कहा जाता है। ऐसे में मतदाता वोट डालने दोबारा मतदान स्थल पर नहीं आता है। प्रदेश में पहले चार चरणों में हुए मतदान में ऐसी शिकायत मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक ओर आयोग ने मतदान केंद्र के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं, वहीं दूसरी ओर मोबाइल को प्रतिबंधित गया है। यह गलत है।