फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will win more than 300 seats in UP Election 2022 says cabinet minister Anurag Thakur.

अयोध्या: कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अबकी बार 300 के पार सीटें जीतकर बनेगी भाजपा सरकार

Sat, 30 Oct 2021 06:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Oct 2021 06:12 PM IST
सार

शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर अयोध्या पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा फिर से यूपी में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
BJP will win more than 300 seats in UP Election 2022 says cabinet minister Anurag Thakur.
अयोध्या में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से जिस कार्य की शुरूआत की जाती है उसमें निश्चय ही सफलता प्राप्त होती है। इस बार रिकार्ड सदस्यता करा कर आने वाले विधानसभा चुनाव में 300 के पार सीटें जीत कर पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला, महानगर व मोर्चों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान से चुनावी कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है। चुनाव के पहले मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान से डोर-टू-डोर संपर्क किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रत्येक दिन का लक्ष्य बनाएं तथा रोज स्वयं इसकी समीक्षा करें। कुल चार करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जब तक आप बूथ नहीं जीतेंगे तब तक आप नेता नहीं है। पन्ना प्रमुख से लेकर सभी पदाधिकारी लोगों से संपर्क करें और उन्हें दीपावली की बधाई दें तथा मिस्ड कॉल कर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएं। कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको पांच महीने देने है जिससे पांच साल आपकी सरकार रहे। अभी कई कार्य अधूरे बचे है जिसको पूर्ण करना है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, शोभा सिंह चौहान, बाबा गोरखनाथ, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अंशुमान मित्रा, राकेश मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, डा. राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, शैलेंद्र कोरी, राजू सिंह, दिवाकर सिंह, आशा गौड़, तिलकराम मौर्या, राधेश्याम त्यागी, राघवेन्द्र पांडेय, अशोक कसौधन, डा. रजनीश सिंह, विशाल सिंह बाबा, बृजेंद्र जायसवाल, प्रतीक श्रीवास्तव, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, रणधीर सिंह डब्लू, सूरज सोनकर सहित जिला व महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यालय पहुंचने पर माल्यार्पण कर तथा रामनामी भेंट कर उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुनील तिवारी शास्त्री, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, गिरीश पांडेय डिप्पुल, सुनील मिश्र, सार्थक तिवारी, रवि शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed