फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will win in Raebareli in 2024 loksabha election says Smriti Irani.

2024 में रायबरेली से भी मिट जाएगा गांधी परिवार का अस्तित्व: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Sat, 26 Dec 2020 08:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Dec 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
BJP will win in Raebareli in 2024 loksabha election says Smriti Irani.
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस यदि भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों को प्रताड़ित करती रहेगी तो जिस तरह 2019 में अमेठी में कमल खिला उसी तरह 2024 में रायबरेली से भी गांधी परिवार का अस्तित्व मिट जाएगा। अमेठी में पांच दशक तक विकास का जो काम नहीं हो सका वह अब हो रहा है। गांधी परिवार ने सिर्फ अमेठी की भोली जनता का शोषण करने का काम किया है।

विज्ञापन


अमेठी दौरे के दूसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब 80 करोड़ रुपये लागत की 67 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गांधी परिवार पर जमकर बरसीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



स्मृति ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 में अमेठी आकर गांधी परिवार को चुनौती दी तो कांग्रेस की ओर से उन्हें हर क्षण अपमानित व प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया। चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस इसी तरह भाजपाइयों को प्रताड़ित करती रही तो कार्यकर्ता 2024 में रायबरेली से भी गांधी परिवार का अस्तित्व मिटा देंगे। पांच दशक तक देश व अमेठी में राज करने वाले गांधी परिवार ने भोली भाली जनता को छलने का काम किया।

कहा कि जो काम 50 वर्ष में नहीं हुए वह अमेठी में अब हो रहे हैं। अमेठी के किसानों को 50 साल तक अपने खेतों की सिंचाई के लिए पानी तक नसीब नहीं हो सका। गांधी परिवार व कांग्रेस तो चाहती थी कि गरीब जनता मजबूर रहे और वह उन पर राज करते रहें। गांधी परिवार ने गरीबों के स्वास्थ की चिंता नहीं की जबकि मोदी के प्रयास से भारत के इतिहास में पहली बार गरीबों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिली। अमेठी में छह लाख 60 हजार लोगों का आयुष्मान योजना में चयन हुआ। 1.32 लाख लोगों का गोल्डेन कार्ड बना। अब तक अमेठी में 3,594 लोगों का 2.80 करोड़ रुपये का निशुल्क इलाज हुआ है।

मेडिकल कॉलेज के नाम पर जमीन हड़पने का काम किया

स्मृति ईरानी ने हमलावर होते हुए कहा कि गांधी परिवार ने अमेठी के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए मेडिकल कॉलेज के नाम पर जमीन हड़पने का काम किया। स्मृति ने 2014 से 2019 तक अमेठी के विकास में राहुल के इशारे पर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर भी रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया।

स्मृति ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक वर्ष में अकेले अमेठी में पांच अरब की विकास योजनाएं धरातल पर उतरीं। लोगों को बिजली, पानी, सड़क, पुल आदि की वह सुविधा मुहैया हो सकी जो 70 साल तक नहीं मिल सकी थी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को बताया दलाल

शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कांग्रेस पर जमकर बरसे। केशव ने कांग्रेस को दलाल व कमीशन बाज बताया। कहा कि दिल्ली से 100 रुपये चलते थे तो 15 ही जनता तक पहुंचते थे। 85 प्रतिशत कांग्रेस के दलाल खा जाते थे। गरीब व अमीर के बीच का अंतर कांग्रेस कभी नहीं सोच सकती। कांग्रेस तो चाहती थी कि गरीब और गरीब हो जाए। किसान पिसान (आटा) हो जाए।

डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके। कहा कि गरीबों को सुख में नहीं पीड़ा में जीवन यापन करने की सोच गांधी परिवार रखता था। केशव ने पीएम मोदी को राष्ट्र ऋषि की संज्ञा दी। कहा, 2014 में मोदी के आते ही जनधन में 14 करोड़ खाते खुल गए। पहले बिजली के लिए लोग रात-रात जगते थे आज 16 से 18 घंटे बिजली मिल रही है। किसान बिल पर हो रहे प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस व सपा के संरक्षण में मुट्ठी भर किसान विरोध कर रहे हैं।

कहा कि किसानों को गुमराह करने वाले राहुल व अखिलेश को रबी व खरीफ का अंतर तक पता नहीं है। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए केशव ने एक वर्ष में अमेठी में पांच अरब कीमत की सड़क, पुल व ओवर ब्रिज निर्माण कराने की जानकारी दी। कहा कि आज भी स्मृति की ओर से एक अरब से अधिक लागत की सड़कों के चौड़ीकरण व मरम्मत का प्रस्ताव मिला है। केशव ने मंच से ही अफसरों को स्मृति की ओर से मिले प्रस्ताव पर आगणन तैयार कराकर अविलंब मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed