{"_id":"6120bc228ebc3e79e830456c","slug":"bjp-will-win-300-seats-in-uttar-pradesh-in-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- मुंगेरीलाल के सपने देखना छोड़ दें अखिलेश, भाजपा 2022 में फिर सत्ता में आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- मुंगेरीलाल के सपने देखना छोड़ दें अखिलेश, भाजपा 2022 में फिर सत्ता में आएगी
Sat, 21 Aug 2021 02:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:11 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब तक की सरकारों ने इतनी सड़कें कभी नहीं बनाई। 300 सौ करोड़ से जिले की सड़कें बनेंगी जिससे लोगों को आवागमन में कोई कठिनाई न उठानी पड़े।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2022 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है। अखिलेश यादव मुंगेरीलाल की तरह सपने देखना छोड़ दें। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से यूपी में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने यह भी एलान किया कि सीतापुर जिले की सड़कें तीन सौ करोड़ से संवारी जाएंगी। इन सड़कों में विशेष गुणवत्ता का ख्याल रखा जाएगा। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सड़कों के लोकार्पण के समय कही। वह एक दिवसीय दौरे पर जिले में आए हुए थे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब तक की सरकारों ने इतनी सड़कें कभी नहीं बनाई। 300 सौ करोड़ से जिले की सड़कें बनेंगी जिससे लोगों को आवागमन में कोई कठिनाई न उठानी पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने महंगाई के सवाल पर कहा प्रदेश व केंद्र सरकार महंगाई कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उम्मीद है जल्द इस पर भी लगाम लगेगी। गन्ना किसानों के मुद्दे पर कहा किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार आकलन करके फसल के हिसाब से रेट तय किए जाएंगे।
उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। भाजपा सांसद राजेश वर्मा ने शहर के कैची पुल को नए सिरे से बनवाने की बात का प्रस्ताव रखा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुल नए सिरे से बनवाया जाएगा। साथ ही भाजपा के अन्य विधायकों ने अपने क्षेत्र में सड़कों व पुलों की मांग रखी। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने सभी की मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।