फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will take out six trips in UP: CM Yogi said, workers should take BJP's work to the public

यूपी में भाजपा निकालेगी छह यात्राएं :  सीएम योगी ने कहा, 1947 से 2017 के बीच प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेस वे बने थे

Tue, 30 Nov 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Nov 2021 07:46 PM IST
सार

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी। हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम, केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
BJP will take out six trips in UP: CM Yogi said, workers should take BJP's work to the public
भाजपा कार्यालय में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं निकालने जा रही है। इन यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाने वाले हैं, सभी कार्यकर्ता अपने जिलों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।

विज्ञापन


यह बातें उन्होंने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश के बारे में सब लोग जानते हैं। पहले दंगे होते थे, माफिया तबाही मचाए हुए थे, आम आदमी अपने अधिकारों से जबरिया वंचित था। 1947 से 2017 के बीच प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेस वे बने थे। आज उत्तर प्रदेश की गिनती एक्सप्रेस वे प्रदेश के रूप में है, यहां छह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज चार शहरों से मेट्रो चल रही है, दो नए एम्स बने हैं। प्रदेश नई बढ़त के साथ आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। अब सब लोग अयोध्या जाना चाहते हैं, काशी अब विश्व पटल पर नजर आ रही है। यहां सांस्कृतिक विरासत को विकसित किया गया है। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या सागर सोनकर को प्रदेश यात्रा प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी यात्रा के बाबत विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 से पहले पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को किया था उजागर: योगी
सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और प्रदेश सरकार की पांच वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। 2017 के चुनावों से पहले हमने यात्रा निकाली थी, तब हमने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं। 

गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल रहे: सीएम
सीएम ने कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद पीएम मोदी ने देश की परंपरागत चली आ रही राजनीति को भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को बदला है। उन्होंने उसे गांव के लिए, गरीब के लिए, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए और एक नए भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है, आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर सुनाई देता है। इस बारे में राजनीतिक दल और उनके लोग भले ही बात न करते हों, लेकिन समाज के आम आदमी भी उनकी गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। हम उनके इसी विजन को लेकर 2017 से जनता के हित के लिए, गरीब कल्याण की योजनाओं को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं। 

जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे: स्वतंत्र देव
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी। हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम, केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300+ सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने यात्रा की योजना और अन्य तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से जुटने का आग्रह किया।मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। इनमें से 17 मेडिकल कॉलेज हम साढ़े चार साल में संचालित करना शुरू कर दिए हैं। इस दौरान दो एम्स भी बने हैं। 


सीएम योगी ने कहा कि काशी नए कलेवर के साथ विश्व पटल पर जाने जा रही है। प्रयागराज कुंभ यादगार बना है। प्रत्येक जिला और विधानसभा क्षेत्र में कोई न कोई पर्यटन स्थल को विकसित किया गया। आस्था को सम्मान दिया गया है। इन सब चीजों को अधिक से अधिक संख्या तक पहुंचाया जाए। 2017 में विपक्ष की कमियों को लेकर जनता के बीच गए थे। आज हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। उसे लेकर जनता के बीच जाना है। यह यात्राएं बहुत जरूरी है। पूरी तैयारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के छह क्षेत्रों से छह यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन लखनऊ में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed