फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will start campaigning for panchayat election from party's foundation day.

भाजपा: स्थापना दिवस से पंचायत चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करेगी पार्टी, घर-घर देगी दस्तक

Sun, 04 Apr 2021 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Apr 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
BJP will start campaigning for panchayat election from party's foundation day.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के दिन से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार का आगाज करेगी। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के घर घर उम्मीदवार का सिंबल और मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां लेकर जाएंगे। स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए मंडल स्तर तक मोदी व शाह के भाषण का प्रसारण कराने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


पहले चरण के पंचायत चुनाव में 3 व 4 अप्रैल को सभी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के दौरान सभाएं आयोजित की जा रही हैं। 6 अप्रैल से पार्टी जिला पंचायत के हर वार्ड के अनुसूचित जाति, ओबीसी, युवा और किसानों के सम्मेलन करेगी। वहीं, हर वार्ड में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद या पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी की सभा होगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होने के कारण भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को मिलने वाले सिंबल को भी पार्टी के पत्रक के साथ घर-घर पहुंचाने की तैयारी की है ताकि मतदाताओं के बीच भी उम्मीदवार की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह का आयोजन

स्थापना दिवस की तैयारी के लिए शनिवार शाम आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के सभी जिला कार्यालयों पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा। उसके बाद प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष के घर जाकर पार्टी का झंडा लगाएंगे। पार्टी की विकास यात्रा के पत्रक वितरित कराने के साथ वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक, महामंत्री गोविंद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed