{"_id":"5c590c2ebdec2273aa6bb009","slug":"bjp-will-raise-dalit-vote-with-sc-st-act-and-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट और योजनाओं के सहारे दलित वोट जुटाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट और योजनाओं के सहारे दलित वोट जुटाएगी भाजपा
Tue, 05 Feb 2019 09:38 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर लागू एससी-एसटी एक्ट और दलित कल्याण योजनाओं के सहारे भाजपा लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक जुटाएगी। इसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में मोर्चे के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को दलितों तक पहुंचाएं और वंचितों को इनका लाभ दिलाएं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम से शुरू योजनाओं और बजट में एससी-एसटी के लिए 76 हजार करोड़ रुपये का प्रचार-प्रसार करें। बसपा सुप्रीमो मायावती सहित पूरा विपक्ष यह बात मानता है कि भाजपा ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के सामाजिक व अर्थिक उत्थान के लिए काम किया है। यह भाजपा की ताकत है कि विपक्ष को सिद्धांत विहीन गठबंधन करने को मजबूर किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं में अधिकांश लाभार्थी एससी वर्ग के हैं। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर, एससी मोर्चा के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल मौजूद थे।
विज्ञापन
5 से 25 फरवरी तक होंगे समरसता भोज
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि 5 से 25 फरवरी तक मंडल स्तर पर समरसता भोज आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 से 25 फरवरी तक पार्टी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र और जिलों के पदाधिकारी अनुसूचित जातियों के लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे। 26 को लाभार्थियों की दहलीज पर कमल दीप जलाकर कमल दीपावली मनाई जाएगी। दो मार्च को 403 विधानसभा क्षेत्रों में कमल संदेश बाइक रैली होगी। इसके बाद 80 लोकसभा क्षेत्रों में अनुसूचित, पिछड़ा, युवा व महिला मोर्चा की ओर से सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।