फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will prepare activists with the help of NAMO app.

UP: नमो एप के जरिये कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा, प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एंबेसडर बनाने की है तैयारी

Thu, 14 Dec 2023 10:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

भाजपा ने नमो एप के जरिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नई योजना तैयार की है। प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को नमो एप पर सक्रिय रहना होगा।

विज्ञापन
BJP will prepare activists with the help of NAMO app.
नमो एप को लेकर आयोजित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नमो एप के जरिये कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार करेगी। पार्टी ने विकसित भारत संकल्प अभियान के जरिये नए मतदाताओं से लेकर मोदी-योगी सरकार की योजना के प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने की तैयारी शुरू की है। 98 संगठनात्मक जिलों को दो-दो लाख विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। गोमती नगर स्थित एक स्कूल के सभागार में बुधवार को नमो एप को लेकर आयोजित कार्यशाला में एप के जरिये लोकसभा चुनाव की तैयारियां पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


कार्यशाला में 98 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व विभिन्न अभियानों के संयोजक समेत करीब सात सौ पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें नमो एप का प्रस्तुतीकरण हुआ। नमो एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल ने कहा कि यूपी में नमो एप पर दो करोड़ विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य रखा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस एप पर पंजीकरण नहीं किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। प्रत्येक पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता जनता के साथ सेल्फी लेकर उन्हें विकसित भारत एम्बेसडर के रूप में नामांकित करें। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा, महिला, किसान, एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक मोर्चा को भी दी गई है। कार्यकर्ता वार्ड और गांव गांव में इसके लिए शिविर लगाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सागर शर्मा के फेसबुक पर भगत सिंह की तस्वीर, मन में थी कुछ 'बड़ा' करने की चाह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व आईपीएस के अवैध कब्जे से खाली कराई 200 करोड़ की जमीन, अंटलिया आर्गेनिक्स ने किया था कब्जा


उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर क्षेत्र के महामंत्री और जिला स्तर पर अभियान के संयोजक बनाए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी टीमें बनाई जाएंगी। कार्यशाला का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय राय ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला, प्रियंका रावत, अनूप गुप्ता, राहुल राज रस्तोगी भी मौजूद थे।


माइक्रो डोनेशन अभियान चलाएंगे
भाजपा नमो एप के जरिये माइक्रो डोनेशन अभियान भी चलाएगी। इसमें लोगों से स्वेच्छा से पार्टी कोष में राशि दान कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त 100 डे चैलेंज अभियान चलाया जाएगा। इसमें सफल रहने वाले कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने के साथ पार्टी में विशेष मान्यता भी दी जाएगी।

नए मतदाताओं से रखें संपर्क व समन्वय
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से यूपी में अच्छा माहौल बना है। इसे बनाए रखते हुए चुनावी तैयारी शुरू करें। उन्होंने वोटर चेतना अभियान के तहत बने नए मतदाताओं से संपर्क व समन्वय कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का मंत्र दिया।

संगठन के कामकाज में रूचि लें जिलाध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष संगठन के कामकाज में दिलचस्पी लें। विधानसभा विस्तारकों से काम कराएं। उन्होंने आगामी दिनों में क्षेत्रीय व जिला टीमों में फेरबदल का इशारा किया। उन्होंने कहा कि 15-17 दिसंबर तक जिला स्तर पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 25 दिसंबर को बूथ स्तर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाएगी। 26 दिसंबर को वीर बालदिवस पर गुरु गोविंद सिंह के बेटों के बलिदान पर गोष्ठी का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed