फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will prepare 50 lakh panna pramukh in Uttar Pradesh.

यूपी: 50 लाख पन्ना प्रमुख बढ़ाएंगे भाजपा का मतदान प्रतिशत, 'मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान' शुरू हुआ

Sat, 09 Oct 2021 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Oct 2021 04:49 PM IST
सार

भाजपा यूपी में 50 प्रतिशत वोट पाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में 50 लाख पन्ना प्रमुख बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
BJP will prepare 50 lakh panna pramukh in Uttar Pradesh.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा 50 लाख पन्ना प्रमुखों की टीम खड़ा करेगी। पन्ना प्रमुख प्रत्येक बूथ पर भाजपा का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ चुनाव से पहले और मतदान के बाद सही फीडबैक देने की महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी चुनाव में एक-एक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची के एक पन्ने को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके पन्ना प्रमुख को पार्टी के विस्तार और मजबूत नींव तैयार करने का श्रेय देते हुए उन्हें पार्टी की शक्ति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पन्ना प्रमुख अभी से चुनाव तक उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा के साथ लाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed