फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will penetrate the stronghold of Samajwadi Party by making door-to-door contact in the by-election

मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव: सपा का गढ़ भेदने के लिए भाजपा ने बनाया यह प्लान, संगठन भी देगा कदम-कदम पर साथ

Wed, 09 Nov 2022 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Nov 2022 08:46 AM IST
सार

उपचुनाव में जातीय समीकरण के लिहाज से नेताओं को प्रचार और बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक बूथ पर स्थानीय टीम के साथ सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी भी घर घर जाकर संपर्क करेंगे। मंत्री गली मोहल्लों में उनकी जाति से जुड़े लोगों की बैठक कर समर्थन जुटाएंगे। मुख्यमंत्री सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कर माहौल बनाएंगे।

विज्ञापन
BJP will penetrate the stronghold of Samajwadi Party by making door-to-door contact in the by-election
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने न सिर्फ घर-घर संपर्क कर सपा का गढ़ भेदने की तैयारी की है, बल्कि खतौली में पार्टी का कब्जा बरकरार रखने की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप चुनाव की कमान संभाल ली है। 15 नवंबर के बाद सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और संगठन पदाधिकारी मैनपुरी, रामपुर और खतौली में डेरा जमाएंगे।
विज्ञापन


उपचुनाव में जातीय समीकरण के लिहाज से नेताओं को प्रचार और बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक बूथ पर स्थानीय टीम के साथ सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी भी घर घर जाकर संपर्क करेंगे। मंत्री गली मोहल्लों में उनकी जाति से जुड़े लोगों की बैठक कर समर्थन जुटाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कर माहौल बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह चुनाव में प्रचार से लेकर बूथ प्रबंधन की माइक्रो प्लानिंग का रोडमैप तैयार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी में शाक्य या ठाकुर पर दांव लगा सकती है पार्टी
मैनपुरी में भाजपा शाक्य या ठाकुर समाज के प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। यहां शाक्य वोटरों की बड़ी संख्या होने के नाते इस समाज के नेताओं की दावेदारी ज्यादा मजबूत है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, ममतेश शाक्य, प्रेम पाल और सतीश पाल प्रमुख दावेदार हैं। वहीं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी उन्हें भी चुनाव लड़ाने पर मंथन कर रही है। मैनपुरी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर भी दावेदारी की रेस में हैं।

रामपुर में आकाश सक्सेना को मिल सकता है इनाम

रामपुर उप चुनाव में भाजपा के आकाश सक्सेना टिकट के प्रबल दावेदार हैं। आजम खां के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई आकाश ही लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में भी उन्हें ही उम्मीदवार बनाया गया था। उधर, खतौली से पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी अपनी पत्नी राजकुमारी सैनी के लिए टिकट मांग रहे हैं। 

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान अपने करीबी सुधीर सैनी की पैरवी कर रहे हैं। स्थानीय पदाधिकारी और संघ परिवार के लोग ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी के पक्ष में है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी भी टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed