फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will conduct electoral equations from today with four years of celebrations, campaign till 26

चार साल के जश्न के साथ आज से चुनावी समीकरण संवारेगी भाजपा, 26 तक अभियान

Fri, 19 Mar 2021 08:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Mar 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
BJP will conduct electoral equations from today with four years of celebrations, campaign till 26
चार साल के जश्न के साथ चुनावी समीकरणों को संवारने के लिए भाजपा संगठन और सरकार संयुक्त रूप से  शुक्रवार से एक सप्ताह तक संपर्क, संवाद और सहायता अभियान के साथ मैदान में उतरेंगे। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पार्टी मुख्यालय पर सुबह पत्रकार वार्ता व चार साल के कामों पर तैयार विकास पुस्तिका के विमोचन से करेंगे। इसके बाद जिलों में मौजूद प्रभारी मंत्री पत्रकार वार्ता कर सरकार के चार साल के काम बताएंगे और संगठन के लोगों के साथ इन कामों की जानकारी देने के लिए घर-घर दस्तक देंगे। इस दौरान जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। अभियान 26 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं और इस वर्ष पंचायत चुनाव के साथ विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के चुनाव भी प्रस्तावित हैं। योगी सरकार के चार साल पूरे होने के संयोग को भी पार्टी ने चुनावी गणित के योग का माध्यम बनाने का तानाबाना बुना है। कार्यक्रमों का खाका इस तरह खींचा गया है कि पार्टी कार्यकर्ता और सरकार के प्रतिनिधि घर-घर पहुंचे और सरकार के काम लोगों को फिर से याद दिलाएं। कोशिश है कि लोगों के दिमाग में यह बैठा दिया जाए कि किसी दूसरे दल की सरकार इन कामों को नहीं कर सकती।
विज्ञापन


सियासी गणित पर काम
अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हैं इसलिए अभियान के सहारे पार्टी विधायकों के भी जनता से सतत और निरंतर संवाद की योजना बनाई गई है। सरकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के साथ उन पात्र परिवारों व लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की भी तैयारी है जो अब तक इनसे वंचित हैं। अभियान का खाका इस तरह खींचा गया है जिससे लोगों को आभास रहे कि भाजपा के कारण ही उन्हें ये लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक कल देंगे रिपोर्ट कार्ड
महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि अभियान को ठीक तरह से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए पार्टी मुख्यालय पर समन्वय टीम बनाई गई है। शुक्रवार को प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों का समन्वय प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन और अंजुला माहौर करेंगे। शनिवार को पार्टी के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में एक-एक कार्यक्रम करके अपने चार साल के काम बताएंगे। वे इन कामों के ब्योरे की बुकलेट के वितरण के साथ पर्यटन या अन्य विभागों के कामों का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी और पूनम बजाज के जिम्मे है।

सभी ब्लॉकों में लगेंगे किसान मेले
21 मार्च को पार्टी सभी ब्लॉकों पर किसान मेलों का आयोजन करेगी। इसमें किसानों से संबंधित जानकारी के साथ उनका सम्मान भी होगा। मेलों में विधायकों के अलावा सरकार से नामित व्यक्ति शामिल होगा। इसका समन्वयक प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे और रामचंद्र कनौजिया को बनाया गया है। इसी दिन नगरीय क्षेत्र में उद्योगों और ओडीओपी से जुड़े लाभार्थियों का कार्यक्रम होगा। 22 मार्च को विधानसभा के सभी क्षेत्रों में मातृ शक्ति अभियान, 23 को जिला पंचायत वार्डों में युवा सम्मेलन और 24  मार्च को सभी ब्लॉकों में प्रवासी मजदूरों का सम्मेलन कर उनका पंजीकरण कराया जाएगा ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


25-26 को हर बूथ पर अभियान
सबसे प्रमुख और बड़ा महाभियान 25-26 मार्च को तय किया गया है । इस दिन कार्यकर्ता 1.55 लाख बूथों पर घर-घर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटेंगे। इसमें प्रत्येक सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने गृह बूथ पर होने वाले कार्यक्त्रस्म में शामिल होना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed