फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will celebrate the Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas on 14 Aygust.

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: भाजपा अध्यक्ष बोले- 14 अगस्त भारत के इतिहास का दुर्भाग्यशाली दिन

Sun, 13 Aug 2023 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Aug 2023 03:15 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 अगस्त को भारत का विभाजन हुआ था। यह भारत के इतिहास का एक दुर्भाग्यशाली दिन है। यह भारत के संघर्ष और बलिदान का दिन है।

विज्ञापन
BJP will celebrate the Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas on 14 Aygust.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। भारत के इतिहास में ये दुर्भाग्यशाली दिन है। समाज में नफरत और हिंसा व्याप्त हो गई थी। यह दिन भारत के संघर्ष और बलिदान का दिन है। इस दिन लाखों लोग अपने मूल स्थान से विस्थापित हुए थे। उनके साथ यातनपूर्ण व्यवहार हुआ था।

विज्ञापन

1857 के स्वतंत्रता संग्राम ने ज्वालामुखी का अहसास करवा दिया था। फूट डालो और राज करो की शुरआत हुई। 1906 में मुस्लिम लीग का जन्म हुआ। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग का समर्थन किया। मुस्लिम लीग ने 1940 में अलग देश की मांग की। देश में दंगे हुए। अंग्रेज अपने प्रयास में सफल हुए।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लाहौर से पठानकोट तक खंडित भारत में लाखों शरणार्थी आए थे। उनके मन में पीड़ा थी। दिल्ली के मंदिर मार्ग पर न्यायमूर्ति निर्मल चटर्जी ने कहा था कि कांग्रेस ने करोड़ों भारतीय लोगों की पीठ में छुरा भोंका है। पूर्वी बंगाल में हिंदुओं पर जाजिया कर लगाया गया। इसका कम्युनिस्ट पार्टी ने भी समर्थन किया था। कांग्रेस के मानसपुत्र आज भी देश के टुकड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर मुस्लिम लीग और कांग्रेस की मिलीभगत से नाराज थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसलिए विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा मौन जुलूस निकालेगी। विचार गोष्ठी करेगी। विभाजन पर चर्चा करेगी। विभीषिका के लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed