{"_id":"5d4d40248ebc3e6ce8642f2d","slug":"bjp-will-celebrate-revoke-of-article-370-in-jammu-and-kashmir-upto-villages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने खुशियां गांवों तक मनाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने खुशियां गांवों तक मनाएगी भाजपा
Fri, 09 Aug 2019 03:13 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 09 Aug 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
article 370
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर गांवों तक खुशियां मनाएगी। इसके जरिये आम लोगों के सामने तर्क रखकर विरोधियों की धार कुंद करने की तैयारी है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में सांगठनिक कामकाज के लिए गठित 1,495 मंडलों में कार्यक्रम करने का फैसला किया है। जल्द ही इनकी तारीखें तय हो जाएंगी।
पार्टी के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी और सरकार के मंत्री, पार्टी के सांसद व विधायक इन कार्यक्रमों में जाकर लोगों को बताएं कि अनुच्छेद 370 व 35 ए को हटाना क्यों जरूरी था। साथ ही इस फैसले से आने वाले बदलावों के बारे में भी बताएंगे।

सरोकारों के सहारे सजाएंगे समीकरण
भाजपा की योजना इन कार्यक्रमों के जरिये अपने खांटी कार्यकर्ताओं को इस फैसले की पूरी जानकारी देकर उन्हें कहीं से उठने वाले सवालों का जवाब देने के लिए तर्कों से लैस करना है। साथ ही उनके जरिये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना सच करने का संदेश दिया जाए।
इतना ही नहीं, डॉ. आंबेडकर की भावनाओं को साकार करने की बात भी लोगों को बताई जाए। पार्टी की रणनीति आम लोगों को यह संदेश देना भी लग रहा है कि भाजपा जो वादे करती है, उन्हें पूरा करती है। इन कार्यक्रमों के जरिये भाजपा की निगाह विपक्षी समीकरणों को भी तितर-बितर करने की दिख रही है।
पार्टी के नेताओं की कोशिश होगी कि तर्कों और तथ्यों के सहारे विरोधी दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी भाजपा के साथ जोड़ने की कोशिश की जाए और मुस्लिमों के बीच भी विरोध के स्वरों का कुंद किया जाए।