फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will celebrate removing 370 from Jammu and Kashmir.

यूपी: जिला स्तर पर अनुच्छेद 370 हटाने का जश्न मनाएगी भाजपा, लोगों को बताए जाएंगे फायदे

Sat, 10 Aug 2019 11:10 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Aug 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate removing 370 from Jammu and Kashmir.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धरती के स्वर्ग जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का कलंक हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए भाजपा 10-11 अगस्त को जिला स्तर पर इसका जश्न मनाएगी।

विज्ञापन


कार्यक्रमों के जरिए जनता को अनुच्छेद 370 हटाने की प्रमुख वजह और उसके फायदे बताए जाएंगे। वहीं 12 अगस्त से मंडल स्तर पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जो सपना देखा था, उसे मोदी और शाह ने पूरा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधक था। 370 और 35-ए ने केवल अलगाववाद, आतंकवाद और परिवारवाद ही दिया। इस अनुच्छेद का लाभ केवल तीन ही परिवारों को मिला और इन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर की जनता को अधिकारों से वंचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के एससी-एसटी के बच्चों को कश्मीर में आरक्षण का लाभ नहीं मिलता था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर निर्माण की तारीख तय

तीन तलाक, अनुच्छेद 370 समाप्ति के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह राष्ट्र के लिए हैं। पूरी दुनिया जय-जयकार करे इसके लिए तिथि तय है, क्या-क्या होना है।

अखिलेश भटक चुके हैं
सपा के अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध करने के सवाल पर स्वतंत्र देव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भी इस अनुच्छेद को समाप्त करने की बात कही थी, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भटक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed