फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP trying to reach each house on CAA

सीएए पर एक-एक घर तक पहुंचने में जुटी भाजपा, नजर सामाजिक समीकरण पर

Thu, 09 Jan 2020 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP trying to reach each house on CAA
demo pic - फोटो : PTI

भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनजागरण में जुटी भाजपा के रणनीतिकारों ने अब इस बहाने सामाजिक समीकरण साधने पर भी नजर गड़ा दी है। साथ ही सियासी समर्थन जुटाने के साथ-साध गांव-गांव पैठ को और मजबूत बनाने का तानाबाना भी बुन डाला है। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मंत्री और पार्टी के मोर्चा व प्रकोष्ठों के जरिये सीएए पर चलने वाले अभियान के प्रभारी संतोष सिंह जैसा बताते हैं उससे यह साफ हो जाता है।
विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों की तैयारी विरोधियों को अब गांव-गांव घेरकर उनके विरोध को सियासी रूप से कमजोर करने की है। साथ ही उन्हें जगह-जगह सवालों के कठघरे में खड़ा कर और पोल खोलकर सियासी लड़़ाई को मजबूत करने की भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह बताते हैं कि पार्टी ने 1 से 6 जनवरी तक संपर्क व संवाद के तहत जगह-जगह लोगों को इस कानून की सच्चाई समझाई और विरोधियों के विरोध की पोल खोली। साथ ही लगभग 28 हजार स्थानों पर छोटी-छोटी गोष्ठियों के जरिये लोगों को इस कानून का सच बताकर विरोधियों के विरोध की पोल खोली गई। 

बताया गया कि विपक्ष किस तरह मुस्लिम वोट बैंक के चक्कर में मुसलमानों को भ्रमित कर रहा है। वह इस कानून से मुसलमानों की नागरिकता खत्म होने का भय दिखा रहा है जबकि यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने का है। वह भी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदुओं, जैनियों, बौद्धों, सिखों, ईसाइयों और पारसियों को नागरिकता  देने का।

हर बूथ पर घेराबंदी की तैयारी
भाजपा की तैयारी अब हर बूथ पर सीएए के विरोधियों को घेरने की है। इसके लिए हर बूथ पर कम से कम 50 घरों से संपर्क कर सीएए का सच समझाने और विरोधियों को घेरने लक्ष्य कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। इसी के साथ भाजपा ने मोर्चा व प्रकोष्ठों के जरिये अलग-अलग वर्ग के लोगों को सीएए के मुद्दे पर एकजुट करने की रणनीति बनाई है। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा को युवाओं के बीच इस मुद्दे पर जनजागरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुसूचित जाति मोर्चा को अनुसूचित जातियों के बीच इस मुद्दे पर जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया। सिंह बताते हैं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशानुसार, भाजपा के नेता न सिर्फ अनुसूचित जाति के लोगों के बीच इस कानून का सच समझाएंगे बल्कि उनसे भी इस कानून के समर्थन में जुटने का आग्रह करेंगे। 

भाजपा की तैयारी अनुसूचित जाति के लोगों को यह बताने की भी है कि इस कानून के तहत पाकिस्तान से आए जिन हिंदुओं को नागरिकता मिलनी है उसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा अनुसूचित जाति के लोग हैं। संतोष सिंह कहते भी हैं कि यह तथ्य है और इसे बताकर विरोधियों की पोल खोलेंगे कि वह वोट बैंक के लिए किस तरह इन गरीबों को देश की नागरिकता मिलने का विरोध कर रहे हैं। समझा जा सकता है कि भाजपा की तैयारी जनजागरण के साथ सियासी मजबूती पर भी है।  


सीएए पर जनजागरण में आज कहां कौन
सीएए पर भाजपा के जनजागरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर बुलंदशहर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह मुरादाबाद, रामनरेश अग्निहोत्री झांसी, मुकुट बिहारी वर्मा बाराबंकी, मध्य प्रदेश के सतना से भाजपा सांसद प्रतापगढ़, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. एस राठौर लखीमपुरखीरी, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह कुशीनगर में पदयात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed