फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to win 40 seats in second phase of UP election.

दूसरे चरण में भाजपा जीतेगी 40 सीटें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 16 Feb 2017 06:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Feb 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
 BJP to win 40 seats in second phase of UP election.
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरे चरण में 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान को भाजपा के पक्ष में बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जनता ने बढ़ चढ़कर मतदान कर अखिलेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकेत दिया है। उन्होंने दावा किया कि 67 में से 40 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का घर से निकलना यह बताता है कि अखिलेश सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व अपराधियों को संरक्षण से जनता गुस्से में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता मान रही है कि प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन और भय मुक्त माहौल भाजपा ही दिला सकती है।

निष्पक्ष चुनाव में बाधा पैदा कर रहे हैं सीएम अखिलेश

 BJP to win 40 seats in second phase of UP election.

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम अखिलेश सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव में बाधा बन रहे हैं।

फिरोजाबाद, मैनपुरी सहित तमाम जिलों में सपाई गुंडे मतदाताओं को डराने-धमकाने के साथ ही मारपीट कर रहे हैं।

सपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद के निर्देश से थानेदार से लेकर एसएसपी, डीआईजी व आईजी, गुंडों व अपराधियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव के लिए डीजीपी व मुख्य सचिव को हटाने की मांग दोहराई।

प्रमुख सचिव के पति को भी हटाने की अपील की

 BJP to win 40 seats in second phase of UP election.

मौर्य ने मुख्यमंत्री की प्रमुख सचिव अनीता सिंह के पति सुभाष चंद्र को भी हटाने की मांग की। कहा कि दोनों अधिकारी मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश के बेहद करीबी हैं।

उन्होंने कहा, सपा विधायक के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला की हत्या हो जाती है और मुख्यमंत्री उस विधायक को खुलेआम घूमने की आजादी दे देते हैं।

दो चरणों के मतदान में भाजपा को बढ़त देखकर अखिलेश यादव और मायावती बौखला गई हैं, इसलिए ये लोग अनर्गल बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed