{"_id":"b02a98fe47ae12491ee038d2605d63b7","slug":"bjp-to-take-help-of-modi-magic-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 के लिए भी भाजपा को 'मोदी मैजिक' पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 के लिए भी भाजपा को 'मोदी मैजिक' पर भरोसा
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Updated Sun, 24 Aug 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैजिक पर ही भाजपा मिशन-2017 में खेलेगी। वृंदावन के शांति सेवा धाम में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यूपी के दिग्गजों ने नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व पर ही ध्यान केंद्रित रखा।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जनता बनाम सरकार की लड़ाई का सीधा ऐलान कर दिया गया। इसमें जनता के जख्मों को कुरेदा गया और सपा की नाकामियों को सिलसिलेवार गिनाया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को कैसे अगले तीन साल तक बरकरार रखा जाए, इसी का मंत्र दिया।
विज्ञापन
भाजपा ने यूपी जीतने के लिए जो खाका खींचा है उसमें सीधे-सीधे दो पार्ट हैं। पहले भाग में सपा सरकार की उत्तर प्रदेश में नाकामियों का लेखाजोखा है। प्रदेशभर के दंगों की सूची जारी की गई है।
दूसरे हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंद माह के कार्यकाल की उपलब्धियां और आगामी योजनाएं हैं।