फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to start membership programme.

50 लाख सदस्य बनाने की शुरू होगी महायोजना

Sat, 01 Nov 2014 03:25 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Nov 2014 03:25 AM IST
विज्ञापन
BJP to start membership programme.

भारतीय जनता पार्टी का नया सदस्यता अभियान शनिवार से शुरू होगा। भाजपा ने इस बार 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान 31 मार्च 2015 तक चलेगा। पार्टी की वर्तमान सदस्यता लगभग 31 लाख है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को यहां बताया कि पार्टी ने ऑनलाइन सदस्यता के लिए डिजिटल रसीद देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के वर्तमान सदस्यों की संख्या 30,99, 014 हैं।
विज्ञापन


2402 संगठनात्मक मंडल इकाइयां एवं 1 लाख 32 हजार बूथ कमेटियां हैं। पार्टी ने प्रदेश के सभी बूथों से कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। डिजिटल सदस्यता में कामकाजी लोग, युवा एवं विद्यार्थी एसएमएस के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सदस्यता अभियान में सभी मोर्चा को सक्रिय भागीदारी निभानी है। इसके साथ सभी प्रमुख स्थलों पर कैंप लगाकर सदस्यता की जाएगी।

सबसे पहले मोदी लेंगे सदस्यता

BJP to start membership programme.

वाजपेयी ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे सबसे पहले डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री पार्टी की सदस्यता लेंगे। उनके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सदस्य बनेंगे। वाजपेयी ने बताया कि भाजपा में हर तीन वर्ष बाद सभी को नए सिरे से सदस्यता लेनी होती है।

राजनाथ नवंबर के दूसरे हफ्ते में करेंगे विधिवत शुरुआत
प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत नवंबर के दूसरे सप्ताह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हाथों होगी।

सदस्यता अभियान के लिए इलाहाबाद में जिलाध्यक्षों और सदस्यता प्रमुखों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed