फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to run seva and samarpan campaign on birthday of PM Modi.

यूपी: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी भाजपा, 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

Sun, 05 Sep 2021 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Sep 2021 11:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
BJP to run seva and samarpan campaign on birthday of PM Modi.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक यानी 20 दिन तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है और सात अक्तूबर को वह गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सफर का 20 वर्ष पूरा करेंगे। भाजपा ने इस अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश व जिला मुख्यालय पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रत्येक संगठनात्मक मंडल पर दिव्यागों को कृत्रिम अंग व उपकरण बांटे जाएंगे। जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। वहीं पार्टी कार्यकर्ता मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 71 स्थानों पर गंगा नदी की सफाई करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इन कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शनिवार को एक बैठक की। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


मोदी को मिले उपहारों, स्मृति चिह्नों की होगी नीलामी
विभिन्न कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहार व स्मृति चिह्नों की 17 सितंबर से 7 अक्तूबर से तक ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। इससे मिलने वाली राशि को नमामि गंगे परियोजना पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed