फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to organise tiranga yatra in Uttar Pradesh.

यूपी में तिरंगा यात्रा निकालकर चुनाव के लिए माहौल बनाएगी भाजपा

Sun, 24 Jul 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jul 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
BJP to organise tiranga yatra in Uttar Pradesh.
भाजपा की बैठक में अध्यक्ष केशव मौर्य व ओम माथुर - फोटो : amar ujala

प्रदेश में चुनावी माहौल बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकेगी। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शनिवार को तय हुआ कि 16 से 22 अगस्त तक सभी जिलों में बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी।

विज्ञापन


30 जुलाई तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर पूरे कर लिए जाएंगे। प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि जनता सपा-बसपा मुक्त प्रदेश चाहती है, कड़ी मेहनत करके जनसमर्थन को और व्यापक बनाना है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की भाजपा कार्यालय में पहली बैठक थी। कई नेता पहली बार प्रदेश पदाधिकारी बने हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश प्रभारी माथुर व अन्य नेताओं से पदाधिकारियों का परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माथुर ने कहा कि 2017 में भाजपा उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी। जनता सपा और बसपा से मुक्ति चाहती है। इनके भ्रष्टाचार, कुशासन और जातिवाद से लोग त्रस्त हैं। भाजपा के सुशासन के लिए जनता का हर जगह समर्थन मिल रहा है। रात-दिन परिश्रम करके इसे और व्यापक बनाने की आवश्यकता है।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी

BJP to organise tiranga yatra in Uttar Pradesh.

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। झांसी में 6-7 अगस्त को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इसके लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मायावती पर दयाशंकर सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी व इसके जवाब में बसपा नेताओं के आपत्तिजनक भाषणों से पैदा हुए हालात पर भी चर्चा हुई।

अधिकतर पदाधिकारियों की राय थी कि बसपा नेताओं की बहन-बेटियों को अपमानित करने वाली टिप्पणियों पर आक्रामक रुख अपनाया जाए। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी खासतौर पर उनके निशाने पर रहे।

पूरे घटनाक्रम को नारी की गरिमा और सम्मान से जोड़ते हुए 28 जुलाई को राजधानी में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन का फैसला हुआ। इसमें प्रदेश भर से महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी।

तय हुआ कि जिलों में चल रहे कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर 30 जुलाई तक अवश्य पूरे कर लिए जाएं। बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि 15 अगस्त को आजादी के 70 साल पूरे होने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेशभर में बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अखिलेश यादव सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed