फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to make govt in West Bengal and UP.

2016 में ही होंगे यूपी के विधानसभा चुनाव: भाजपा

Mon, 01 Dec 2014 08:15 PM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Dec 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
BJP to make govt in West Bengal and UP.

भाजपा के अखिल भारतीय सदस्यता प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बंगाल और यूपी के विधानसभा चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा। इसके लिए सक्रिय सदस्यता में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की योजना है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर उपलब्ध हर व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाने का इरादा भी जाहिर किया। सोमवार को भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. शर्मा ने कहा कि सदस्यता महाअभियान 31 मार्च तक चलेगा। पार्टी 2015 को सदस्यता पर्व के रूप में मनाएगी।
विज्ञापन


अप्रैल-मई में नए सदस्यों की सूची तैयार की जाएगी, जबकि जुलाई-अगस्त में सभी नए सदस्यों के लिए जगह-जगह वर्कशॉप का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य वही बन पाएगा, जिसने कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनाए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दो साल में कम से कम सात दिन का अपना समय पार्टी की योजना के मुताबिक लगाया हो। उन्होंने कहा, देश के हर हिस्से में भारी संख्या में लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यूपी में 2016 में ही विधानसभा चुनाव होंगे। सपा सरकार पूरे पांच साल काम नहीं कर पाएगी।

अब छह लाख नहीं नौ लाख होगा आंकड़ा

BJP to make govt in West Bengal and UP.

दिनेश शर्मा ने बताया कि जिन प्रदेशों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है, वहां परंपरागत सदस्यता बहियों के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा। पूरे देश में सक्रिय सदस्य संख्या 6 लाख से बढ़ाकर 9 लाख करने का लक्ष्य है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि असम-बांग्लादेश बॉर्डर पर भारी तादाद में मुस्लिम भी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं, लेकिन इनका अलग से कोई ब्यौरा नहीं रखा जाएगा। पार्टी सवा सौ करोड़ भारतीयों में कोई फर्क नहीं करती।

अगर किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता दे दी गई है तो अप्रैल-मई में जांच के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और सदस्यता प्रमुख उसकी सदस्यता रद्द कर देंगे। ऐसा करने की संस्तुति मंडल और महानगर अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।

चीफ इंजीनियर मामले की जांच सीबीआई करे

BJP to make govt in West Bengal and UP.

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि 19-21 दिसंबर तक मंडल स्तर पर विशेष अभियान चलाकर एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। एक जनवरी को भाजपा न केवल प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य संख्या वाली पार्टी होगी बल्कि दुनिया में भी ऐसी पार्टी बनकर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराएगी।

उन्होंने यूपी में 2016 में ही विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई। कहा, केंद्र सरकार न तो राज्य सरकार को गिराएगी और न ही भाजपा दलबदल करवाएगी लेकिन जब दरोगा को गोली से उड़ाने और विकास प्राधिकरण के सचिव की पिटाई जैसी घटनाएं होंगी तो यह सरकार खुद ब खुद अस्थिर हो जाएगी।

उन्होंने नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह पर हुई कार्रवाई से असंतुष्टि जताते हुए कहा, उन्हें निलंबित करके जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए।

प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। आजमगढ़ के विजय नारायण को भाजपा में शामिल करने की घोषणा भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed