फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to make alliance with BS4.

कांग्रेस-सपा के खिलाफ भाजपा को भी मिला गठबंधन साथी

Fri, 20 Jan 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jan 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
 BJP to make alliance with BS4.
BJP LOGO

भाजपा को बहुजन समाज स्वाभिमान संघर्ष समिति (बीएस-4) का भी साथ मिल गया है। भाजपा और बीएस-4 के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी सीटों पर समझौता नहीं हो पाया है। इस पर जल्द ही निर्णय की संभावना है।

गुरुवार को बीएस-4 के संस्थापक व पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने भाजपा के यूपी प्रभारी ओपी माथुर से दिल्ली में मुलाकात की।

चौधरी ने फोन पर बताया कि माथुर व उनके बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। उन्होंने भाजपा से न्यूनतम छह सीटें मांगी हैं। अभी सीटों पर चर्चा नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

सीटों पर जल्द ही होगा समझौता

 BJP to make alliance with BS4.

चौधरी के अनुसार, माथुर अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बात कर आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीटों पर समझौता भी जल्द हो जाएगा।

चौधरी ने फिलहाल उन छह सीटों का खुलासा करने से इन्कार किया, जिन पर दावेदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed