फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to honour Dalit leaders.

बसपाई जमीन हड़पने को भाजपा ने अपनाया खास एजेंडा!

Sat, 18 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP to honour Dalit leaders.

भाजपा दलितों को जोड़ने के लिए दलित महापुरुषों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित करेगी। इसकी शुरुआत कर दी गई है।

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में अनुसूचित मोर्चे की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता सम्मान समारोह में दलित समाज के लोगों को सम्मानित किया।

ओम माथुर ने कहा कि समाज में ऊंच-नीच का भाव समाप्त करने का काम भाजपा करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समरसता के क्षेत्र में बड़े काम किए। भाजपा ने उनके स्थान अंतिम संस्कार वाले स्थलों की भूमि खरीदकर स्मारक के रूप में विकसित किया है।
विज्ञापन


लंदन में जिस स्थान पर डॉ. अंबेडकर रहते थे, उसे महाराष्ट्र सरकार ने खरीद लिया है। वहां अनुसूचित जाति के छात्रों को हॉस्टल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 लाख लोग अब भी सिर पर ढो रहे मैला

BJP to honour Dalit leaders.

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि आज भी देश में 23 लाख लोग सिर पर मैला ढो रहे हैं। अब कोई भी सिर पर मैला नहीं ढोए, इसका संकल्प भाजपा ने लिया है।

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोगों ने राजनीतिक रोटियां सेंकने वालों को पहचान लिया है। कार्यक्रम संयोजक रामनरेश रावत ने कहा कि मुगलकाल से अनुसूचित वर्ग के लोगों ने विदेशी आक्रमणकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

ये किए गए सम्मानित

जगदीश प्रसाद, माता प्रसाद कनौजिया, शंकर लाल, बाबूलाल, नरेश सोनकर, राजेश्वरी देवी, रामलखन पासी, सरोज रावत, लाल बहादुर, पुष्करन, गिल्लो, कमला, रमेश तूफानी, सुशील कुमार गौतम, मुंशीलाल गौतम, बृजलाल, अमर सिंह, सत्यनाम, जगदीश प्रसाद धानुक, फूलचन्द्र धानुक, रमेश धानुक, वीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, भिखारी सिंह, शिवहर्ष सिंह, राजा कासिम और सुधीर कुमार सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed