फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to give insurance to poor woman.

रक्षाबंधन पर गरीब महिलाओं को खास उपहार देगी भाजपा

Sat, 25 Jul 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jul 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
BJP to give insurance to poor woman.

भाजपा रक्षाबंधन के मौके पर गरीब महिलाओं को 'बीमा' का उपहार देगी। वाराणसी में यह अभियान शनिवार से शुरू हो गया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि आतंकी याकूब मेमन की फांसी का विरोध करने वाले कहीं न कहीं से आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। याकूब की फांसी का विरोध देश की न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल है।

कहा कि जो नेता यह कह रहे हैं कि मुसलमान होने के नाते याकूब को फांसी दी जा रही है, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि जिसका वह पक्ष ले रहे हैं, उसकी वजह से कितने घरों के चूल्हे बुझ गए। कितनी औरतें बेवा हो गईं और न जाने कितने मासूम यतीम हो गए।
विज्ञापन


शनिवार को प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाजपेयी ने कहा कि पार्टी ने यह तय किया है कि आर्थिक रूप से बेहद गरीब महिलाओं का सरकार नि:शुल्क बीमा कराएगी। प्रधानमंत्री के  संसदीय क्षेत्र में यह अभियान आज से ही शुरू हो रहा है।

पार्टी की ओर से महिलाओं के फार्म भरवाए जाएंगे

BJP to give insurance to poor woman.

12 रुपये वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 11 हजार गरीब महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक हजार महिलाओं को 330 रुपये सालाना प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में शामिल किया जाएगा।


पार्टी की ओर से महिलाओं के फार्म भरवाए जाएंगे। बताया कि रक्षाबंधन के दिन बीमा प्रमाण पत्र अथवा बैंक की ओर से बीमित महिला को जारी प्रमाण पत्र बतौर उपहार भेंट किया जाएगा।

दो लाख कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण

वाजपेयी ने कहा कि महासंपर्क अभियान हर हाल में 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अभियान की समाप्ति के साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।

पूरे देश में 15 लाख और अकेले उत्तर प्रदेश में दो लाख सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक, दो और तीन दिनों का यह प्रशिक्षण वर्ग मंडल, जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर आयोजित होगा।

सपा दुश्मन नंबर एक, दोस्ती की बात अफवाह

BJP to give insurance to poor woman.

सपा सरकार को लेकर भाजपा नेताओं के नरम रुख के सवाल पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि यह सब अफवाह है। सपा दुश्मन नंबर एक है, उससे दोस्ती का सवाल ही नहीं।

केंद्र में भूमि अधिग्रहण बिल पर सपा का साथ मिलने की संभावना पर कहा कि किसी मुद्दे पर सपा यदि हमारा साथ देती है तो उसका हम स्वागत करेंगे मगर उसे प्रदेश की राजनीति से जोड़कर देखना सही नहीं। दोहराया कि यूपी में चारों ओर अशांति और अराजकता है। भाजपा ने तय किया है कि वह सपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएगी।

कांग्रेस, सपा, बसपा को भ्रष्टाचार पर बोलने का हक नहीं

ललितगेट और व्यापमं से जुड़े सवाल पर वाजपेयी ने कहा कि दस साल तक आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस और उसकी सहयोगी रही सपा और बसपा को भ्रष्टाचार के सवाल पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

कहा कि करारी हार के बाद से कांग्रेस हताश और निराश है। भाजपा के बढ़ते ग्राफ से पार्टी बौखला गई है। इसलिए उसके नेता ओछी हरकतों पर उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed