फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp to get more than forty seats in uttar pradesh

राजा बुंदेला भी मोदी के साथ, बदलेंगे राजनाथ की किस्मत!

Tue, 29 Apr 2014 12:02 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Apr 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
bjp to get more than forty seats in uttar pradesh

राजा बुंदेला का मानना है कि केंद्र में भाजपा की सरकार आ रही है और पार्टी उत्तर प्रदेश में 40 से 48 सीटें तो जीतेगी ही। बुंदेला को उम्मीद है कि भाजपा के सत्ता में आने पर अलग बुंदेलखण्ड राज्य बनने का रास्ता साफ होगा।

विज्ञापन


भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर ने अलग बुंदेलखंड राज्य के  सपने को हकीकत में बदलने की उम्मीद जगा दी है।

अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए लंबे समय से झंडा बुलंद कर रहे राजा बुंदेला भी यह मान कर चल रहे हैं कि केंद्र में मोदी सरकार बनी तो बुंदेलखंड के लोगों को उनका हक दिलवा देगी।
विज्ञापन


वह कहते हैं कि बुंदेलखंड के लिए भी ‘अच्छे दिन आने वाले हैं।

उमा ने कहा, बुंदेलखंड को हक मिलेगा

bjp to get more than forty seats in uttar pradesh

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ आए राजा बुंदेला ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि झांसी से चुनाव लड़ रही उमा भारती ने वादा किया है कि  सरकार के बनते ही तीन साल में बुंदेलखंड को उसका हक दिलवाएंगी।

इस मुद्दे पर मोदी से भी उनकी बात हो चुकी है। बुंदेला का कहना है कि देश की दोनों बड़ी पार्टियां छोटे राज्यों की पक्षधर हैं लेकिन क्षेत्रीय दल रोड़े अटकाते रहते हैं।

मोदी खुद चाहते हैं कि छोटे राज्य बनें तो विकास जल्दी हो सकता है। लखनऊ के चुनाव को लेकर राजा बुंदेला ने कहा कि राजधानी में सवा दो लाख से ज्यादा बुंदेलखंड के लोग रहते हैं, जो भाजपा के साथ हैं।

मोदी ने जगाई उम्मीद

bjp to get more than forty seats in uttar pradesh

गौरतलब है कि बुंदेलखण्ड बदहाली का शिकार है, अभी तक राज्य सरकार भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे सकी है।

वहीं मोदी ने अपने भाषणों में कई बार बुंदेलखण्ड को सम्पन्न बनाने का दावा किया है। उनका कहना है कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो बुंदेलखंड का विकास होगा।

जिसके बाद से ही यहां के लोगों को भाजप और मोदी से खास उम्मीद है।

इसके अलावा भाजपा नेता उमा भारती भी झांसी से चुनाव लड़ रही हैं जिन्होने सरकार बनने पर क्षेत्र का विकास करने का दावा किया है।

विज्ञापन

सर्वे भी भाजपा के पक्ष में

bjp to get more than forty seats in uttar pradesh

अभी तक अलग अलग चैनलों में दिखाए गए सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा 40 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।

जिससे कि उम्मीद की जा रही है केंद्र में भाजपा की सत्ता आना तय है।

प्रदेश में भाजपा की अन्य प्रतिद्वंदी पार्टियां सपा और बसपा प्रचार में भाजपा के मुकाबले कम ही आंकी जा रही हैं।

बताया जाता है कि केंद्र में भाजपा की सरकार आते ही 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा जोरदार ढंग से वापसी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed