{"_id":"bd897523a09d1feac35cba679abed908","slug":"bjp-statement-on-sugar-mill-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लाठी, गोली के बल पर किसानों को डरा रही सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लाठी, गोली के बल पर किसानों को डरा रही सरकार'
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2013 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने लखीमपुर की गुलेरिया चीनी मिल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर मिल के कर्मचारियों द्वारा फायरिंग की निंदा की है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को यहां आरोप लगाया कि निजी चीनी मिलें किसानों को पूरा पैसा भी नहीं देना चाहती और लाठी व गोली के बल पर उनको डराने पर उतर आई हैं।
हालत यह हो गई है कि मिल मालिक गुर्रा रहे हैं और सरकार दुम दबाकर भाग रही है।
उन्होंने मांग की कि मिलों को आरसी जारी कर मालिकों को गिरफ्तार किया जाए। जो मिल चलाने से इन्कार करें, उन्हें अधिग्रहीत कर चलवाई जाए।
पढ़ें-चीनी मिलों ने ठुकराया यूपी सरकार का पैकेज
विज्ञापन
मिलों में स्टॉक की चीनी बेचकर किसानों का बकाया भुगतान करें। डॉ. वाजपेयी ने आरोप लगाया कि चीनी मिल मालिक और सरकार में मिले हुए हैं।
लखीमपुर खीरी में गन्ना किसान द्वारा आत्महत्या और शुक्रवार को किसानों पर फायरिंग के बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने से यह बात साबित होती है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि गन्ना पर 30 रुपये प्रति क्विंटल लागत बढ़ी है। ऐसी स्थिति में न्यूनतम इतनी बढ़ोतरी तो हर हालत में होनी चाहिए।
विज्ञापन
वाजपेयी ने कहा कि इतने बड़े मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री की चुप्पी अपने-आप में कई सवाल उठाने वाली है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)