फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state president's election today Swatantra Dev is to be elected

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आज, स्वतंत्र देव का चुना जाना तय 

Thu, 16 Jan 2020 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP state president's election today Swatantra Dev is to be elected
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल ने बताया कि 16 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चुनाव पर्यवेक्षक एवं बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 

विज्ञापन


शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नामांकन वापसी के बाद स्वतंत्र देव सिंह ही अकेले ही उम्मीदवार रहेंगे। ऐसे में उनका बृहस्पतिवार को ही निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, गोविंद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी होगा
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी बृहस्पतिवार को शुरू होगी। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आशुतोष टंडन ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय परिषद के लिए एक सदस्य चुना जाएगा। 80 से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed