{"_id":"60e04893e3ff345c1c78da1e","slug":"bjp-state-chief-swatantra-dev-singh-statement-on-zila-panchayat-election-result-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा काबिज, सपा सरकार की तरह लोकतंत्र की हत्या नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा काबिज, सपा सरकार की तरह लोकतंत्र की हत्या नहीं की
Sat, 03 Jul 2021 08:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:32 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि हमारी सरकार में लोकतंत्र की हत्या नहीं हुई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आने के बाद पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा काबिज हो गई है। वहीं, पंचायत चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि गांव और गरीब आज भी भाजपा के साथ है। वह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 2017 विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव, राज्यसभा चुनाव, नगर निकाय चुनाव और उप चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने अथक परिश्रम किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा है, सपा शासन की तरह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र की हत्या नहीं की। उन्होंने सपा के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अगर डीएम और एसएसपी ने चुनाव कराया है तो सपा को पांच सीटें कैसे मिल गईं। भाजपा के लिए राजनीति मिशन है, व्यापार नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अच्छे-अच्छे कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। मंडल के महामंत्री तक जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना जीत का जश्न
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पश्चिम क्षेत्र में मिली रिकॉर्ड जीत के लिए पंचायत चुनाव व पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर, अवध में मिली जीत के लिए अवध के जिलाध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा व प्रभारी अमरपाल मौर्य को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार सफलता मिली है। कानपुर-बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र ने उम्मीद से अच्छा परिणाम दिया है।