{"_id":"6191e4cf99433b37a521cae2","slug":"bjp-state-chief-swatantra-dev-singh-addressed-party-activists-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बोले- दलितों को समझाएं जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद के नाम पर करें वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बोले- दलितों को समझाएं जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद के नाम पर करें वोट
Mon, 15 Nov 2021 10:26 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:26 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें दलित समाज के लोगों से बातचीत कर उन्हें राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करने के लिए मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गांव में दलितों के घर जाएं और उनके साथ चाय पिएं। उन्हें समझाएं कि मतदान जातिवाद, क्षेत्रवाद और पैसे के नाम पर न करें बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर आजादी की लड़ाई लड़ी तब देश को स्वतंत्रता मिली।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 2022 में भगवान राम के लिए भाजपा की सरकार बनानी है, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा करना है इसलिए कठिन परिश्रम करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा हुआ है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। यूपी की पहचान बदल रही है। प्रदेश की 23 करोड़ जनता खुद सुरक्षित महसूस कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार का विकास करने वाली पार्टी नहीं है बल्कि राष्ट्रहित ही हमारा मकसद है। जनता भाजपा के कार्यों से संतुष्ट है और इस बार भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। भारत अब मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई जो कि बीते 70 साल में कोई सरकार नहीं कर सकी थी।