फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief speaks on economic package declared by PM Modi.

20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से सशक्त, स्वस्थ व स्वावलंबी भारत का रोडमैप तैयार होगा: स्वतंत्रदेव

Wed, 13 May 2020 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 May 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
BJP state chief speaks on economic package declared by PM Modi.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और विश्वास देने के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे सशक्त, स्वस्थ और स्वावलंबी भारत का रोड मैप तैयार होगा। देश को स्वावलंबी बनाने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज घोषित करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन जनाकांक्षा के सम्मान, चुनौतियों के समाधान और आपदा के निदान के लक्ष्य पर केंद्रित था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आपदा पर विजय प्राप्त करेगा, बल्कि, आर्थिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक प्रगति के साथ और सशक्त व सक्षम होकर उबरेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकल के लिए वोकल महाअभियान भारत की उत्पादकता, इनोवेशन, बाजार व व्यापार का लोहा पूरे विश्व को मनवाने में सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पूरी दुनिया कोरोना के संकट से जूझ रही है तब भारत ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जनविश्वास के साथ इस लड़ाई को बखूबी लड़ा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन चार जब और रियायतों के साथ आ रहा है तो उसका भी जनता जनार्दन पूरे मानकों के साथ पालन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed