फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief replied on statement of Akhilesh Yadav.

सपा का चरित्र ही है उपद्रवियों पर से मुकदमे वापस लेना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 30 Dec 2019 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Dec 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
BJP state chief replied on statement of Akhilesh Yadav.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सरकार बनने पर प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों पर से मुकदमे हटाने के बयान पर किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमे समाप्त करना सपा का मूल चरित्र है।

विज्ञापन


इससे पहले सपा सरकार में बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन आतंकियों पर से मुकदमे खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, जिन्होंने कचहरी बम विस्फोट कर निर्दोषों की हत्याएं की थीं। जिन्हें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पैरवी कर सजा दिलाई। भाजपा अध्यक्ष रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में सपा अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन दंगाइयों, उपद्रवियों ने देश को जलाया और गोलियां चलाई। बम चलाए, पत्थर बरसाए, पत्रकारों को पीटा, उनके कैमरे तोडे, ओवी वैन जलाकर राख किया। उन उपद्रवियों के मुकदमे वापस लेने की बात करना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह साबित हो गया है कि भाजपा देशहित में कोई काम करेगी तो विपक्षी पार्टियां उसके विरोध में स्वर उठाएंगी ही। हम यदि बताते हैं कि सूर्य पूर्व से निकलता है तो सपा, बसपा और कांग्रेस उसके पश्चिम से निकलने की बात करेंगे।

भ्रम फैला रहा विपक्ष

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनसंख्या रजिस्टर कोई नई व्यवस्था नहीं है। यह पहले से चली आ रही है। 2011 की जनगणना में भी हर परिवार का एक डाटाबेस तैयार हुआ था। यह हर दस साल पर अपडेट होता है। इसमें किसी तरह के कागजात और सबूत नहीं मांगे जाते। जो जनता कहती है वही जानकारी सही मानी जाती है।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता भी उपद्रवियों का समर्थन कर रहे हैं। जिन उपद्रवियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत तेरे टुकडे़ होंगे के नारे लगाए।

प्रियंका गांधी वाड्रा ऐसे उपद्रवियों एवं उनके समर्थकों के घर जाकर कौन सा संदेश देना चाह रही हैं। कांग्रेस के नेता मारे गए दंगाइयों को शहीद का दर्जा देकर उन्हें मुआवजा देने की बात कर रहे हैं। यह हमारे देश के शहीदों का घोर अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed