फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP spokes person Sambit Patra press conference in Lucknow.

यूपी चुनाव : संबित पात्रा ने कहा, अखिलेश का वश चलता तो याकूब मेमन सपा प्रत्याशी और कसाब होता सपा का स्टार प्रचारक

Mon, 24 Jan 2022 07:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Jan 2022 07:19 PM IST
सार

संबित पात्रा ने कहा कि ‘जो जिन्ना से करे प्यार, वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार’। उन्होंने कहा कि जिन्ना का नाम लेते हुए अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरे थे और अब वह पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
BJP spokes person Sambit Patra press conference in Lucknow.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का वश चलता तो दंगों के आरोपी नाहिद हसन के साथ मुंबई ब्लास्ट के आतंकी याकूब मेमन को अपना प्रत्याशी और मुंबई में आतंकी हमले के अपराधी आतंकी आमिर अजमल कसाब को स्टार प्रचारक बनाते।  उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह कथन कि ‘पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं’ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान से प्यार का इजहार करने वाले दुर्भाग्यूपर्ण बयान के लिए अखिलेश को देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संबित पात्रा ने कहा कि ‘जो जिन्ना से करे प्यार, वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार’। उन्होंने कहा कि जिन्ना का नाम लेते हुए अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरे थे और अब वह पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं। अखिलेश ने आतंकवादियों को छुड़वाने के लिए कोर्ट में गुहार लगाई थी। अब समझ में आ रहा है कि अखिलेश यादव पाकिस्तान को अपना असली दुश्मन क्यों नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि नाहिद हसन जैसे गुंडे बदमाशों को टिकट देने के बाद सपा अब उम्मीदवारों की सूची जारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश जानते हैं कि उम्मीदवारों के नाम जारी होते ही जनता उन पर टूट पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी की छवि बदलने में कामयाबी हासिल की है। सरकार ने प्रदेश में विकास को आधार बनाकर काम किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अभी तक तो केवल सारे ओपिनियन पोल ही बेकार लग रहे हैं, 10 मार्च के बाद उनको ईवीएम भी खराब लगेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed