{"_id":"0837a601d3a7d09118c8aa3442080381","slug":"bjp-slams-sp-over-yadav-singh-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह प्रकरण पर भाजपा का सपा पर बड़ा हमला!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव सिंह प्रकरण पर भाजपा का सपा पर बड़ा हमला!
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Dec 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने यादव सिंह प्रकरण पर अखिलेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सवाल उठाया है कि जब प्रशासनिक निर्णय लिया जाना था तो इतना विलंब क्यों किया गया।
कहा जिस तरह नेता, अफसर और अभियंता गठजोड़ में सुनियोजित ढंग से सरकारी धन को लूटा गया है। उसका खुलासा सीबीआई जांच से ही संभव है।
पहले सरकार कह रही थी कि जांच रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई करेंगे। अब अचानक यादव सिंह को निलंबित दिया गया।
सरकार को बताना चाहिए कि उसे यादव सिंह के बारे में कोई जांच रिपोर्ट मिली है। साथ ही रिपोर्ट के तथ्य जनता को भी बताए जाने चाहिए।