{"_id":"f5e3b42a5f1856dc50079574e92d1b18","slug":"bjp-slams-azam-khan-badly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम बड़े ड्रामेबाज, सुर्खियों में रहना उनका मकसद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम बड़े ड्रामेबाज, सुर्खियों में रहना उनका मकसद'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां को आड़े हाथ लिया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि आजम बहुत बड़े ड्रामेबाज हैं।
विज्ञापन
वह हर समय अखबार की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। इसलिए मर्यादा और संविधान का खयाल किए बिना वे अनाप-शनाप बोलते रहते हैं।
राज्यपाल ने जौहर अली ट्रस्ट को जौहर अली शोध संस्थान का भवन देने के फैसले पर एतराज जताया है।
इसीलिए वे राज्यपाल पर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं। पर, आजम को समझ लेना चाहिए कि उनकी बातें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ब्लैकमेल कर सकती है। पर, हर आदमी को नहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों को खतरे की बात करके आजम प्रदेश का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
कहा मात्र 100 रुपये में जौहर अली शोध संस्थान को 30 वर्षो तक लीज पर लेना तथा मो. अली जौहर विश्वविद्यालय का अजीवन कुलाधिपति बनना उनके द्वारा सत्ता के दुरुपयोग का सुबूत है।
विज्ञापन